फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident on yamunotri highway

यमुनोत्री हाइवे पर खाई में गिरी कार, 4 की मौत

Tue, 03 Jun 2014 08:26 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Jun 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
road accident on yamunotri highway

यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी ब्रह्मखाल के पास एक वैगनार गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए परिवार के मुखिया और उनकी ढाई साल की बेटी की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


मणपाकोटी बड़कोट निवासी जगदेव चौहान सोमवार सुबह अपनी वैगनार में परिवार को साथ लेकर उत्तरकाशी अपनी ससुराल आ रहे थे। बड़कोट में पड़ोस में रहने वाला नंदगांव निवासी अमित भी लिफ्ट लेकर उनके साथ वाहन में सवार था।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी ब्रह्मखाल के पास उनकी वैगनार अनियंत्रित होकर नीचे जुणगा वाली सड़क पर जा गिरी।

मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

road accident on yamunotri highway

हादसे में जगदेव चौहान की पत्नी देवकी (30), पुत्री अप्सरा (7), आकांक्षा (5) और अमित (18) पुत्र सुतारू लाल निवासी नंदगांव की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चला रहे जगदेव और उनकी ढाई साल की बेटी आराध्य को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही धरासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को निकालकर सड़क तक पहुंचाने के साथ ही घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़कोट में शोक की लहर दौड़ पड़ी। काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, बड़कोट के नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल रावत आदि ने हादसे पर शोक जताया है।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed