फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident kills three people

उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसे निगल गए तीन जिंदगियां

Fri, 22 Jul 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jul 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
road accident kills three people
- फोटो : concept photo

उत्तराखंड में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दूसरा हादसा कासली-सहिया मोटर मार्ग पर गुरुवार देर रात 11 बजे हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को कोटद्वार- पौड़ी मार्ग पर गुमखाल के पास एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में विपुल शर्मा (22) पुत्र श्याम ‌सिंह निवासी जावल अलीगढ़ की मौत हो गई। जबकि विरेंद्र कुमार (26) पुत्र भरत लाल निवासी गाजियाबाद घायल हो गया। हादसे का कारण तेज बरसात और कोहरा बताया गया।
विज्ञापन


उधर, कालसी-सहिया मोटर मार्ग पर गुरुवार देर रात ‌करीब 11 बजे महिंद्रा पिकअप यूके16सीए0482 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। बताया गया ‌कि वाहन में पांच लोग सवार थे और सेब की पेटियां लेकर खरौड़ा से दिल्ली मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के नाम तारा दत्त (48) पु‌त्र सुर्जू, भागी राम (35) पुत्र रण सिंह दोनों निवासी खरौड़ा हैं। घायलों के नाम मूरत राम (63) पुत्र दत्तराम, रणेश्वर पुत्र मया दोनों निवासी खरौड़ा और चालक रवि पुत्र फतेह सिंह निवासी कालसी है। बताया गया कि मूरत राम गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed