फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in uttarakhand.

उत्तराखंडः सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

Tue, 30 Sep 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Sep 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
road accident in uttarakhand.

देहरादून जिले के अटाल-त्यूनी मोटर मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से चाची-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही कुमाऊं में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दन्यां के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और बेड़ीनाग के युवा व्यवसायी समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


त्यूनी मोटर मार्ग पर हुए हादसे के मृतक चौपाल, हिमाचल के रहने वाले हैं। सतपाल (35) पुत्र परमानंद निवासी संठा देवत गांव तहसील चौपाल, हिमाचल प्रदेश रोडवेज में चालक है। वह अपनी पत्नी रीता देवी (33) और भतीजे यूलक्ष्य (16) पुत्र चमन सिंह के साथ रिश्तेदारी में रोहड़ू गए थे। शनिवार रात वे पत्नी और भतीजे के साथ कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है अटाल-त्यूनी मोटर मार्ग पर छिनारी खड्ड के समीप कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। देर रात दुर्घटना की किसी को खबर नहीं लगी। रविवार सुबह करीब आठ बजे पशु चराने गए लोगों की नजर खाई में क्षतिग्रस्त पड़ी कार पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी राजस्व पुलिस को दी।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर खोजबीन की तो रीता देवी और यूलक्ष्य के शव बरामद हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल सतपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में प्राथमिक उपचार के बाद रोहड़ू रेफर कर दिया गया।

वीडीओ समेत चार की मौत

road accident in uttarakhand.

कुमाऊं में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में वीडीओ और बेड़ीनाग के युवा व्यवसायी समेत चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दन्यां के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी लक्ष्मणनाथ के बेटे रवींद्रनाथ (26) छुट्टी पर अपने गांव शेरीगैर (लोहाघाट) आए थे।

रविवार सुबह वह अपनी बाइक (यूके03/-5230) से दन्यां के लिए निकले। बाराकोट के पास उनकी बाइक पत्थर से टकरा गई और रवींद्र बाइक से छिटककर खाई में जा गिरे। घास काट रही महिलाओं ने रवींद्रनाथ को खाई में गिरते देखा तो शोर मचाया। हो-हल्ला सुनकर अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड के गोपाल सिंह, हरीश कापड़ी, विनोद मेहरा, त्रिभुवन प्रसाद ने उनके शव को खाई से निकाला। लोहाघाट अस्पताल में चार घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। रतूड़ी ने बताया कि सिर पर चोट लगने से वीडीओ की मौके पर ही मौत हो गई थी।

रवींद्रनाथ की एक साल पहले ही दन्यां में नौकरी लगी थी। उनके दो भाई हैं। उनके निधन पर ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन रावत, बीडीओ एलएस पालीवाल, केएस नयाल, हेमा जोशी, राकेश नाथ, उमेद राम, एनएस कार्की, पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी आदि ने शोक जताया।

पोस्टमार्टम के बाद वे शव को पैतृक गांव लाए

road accident in uttarakhand.

वहीं, बेड़ीनाग के सिद्धिविनायक गारमेंट के मालिक सुरेश कठायत (34) शनिवार सुबह अपने साथियों हिमांशु मियान, मनोज डोभाल, राजा शाह और एक अन्य के साथ कार से देहरादून के लिए रवाना हुए थे। शनिवार रात कुंडा (काशीपुर) में टायर फटने से उनकी कार असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरी।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुरेश की मौत हो गई, जबकि उनके साथियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर सुरेश के परिजन रविवार को कुंडा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद वे शव को पैतृक गांव रीठा ले आए है। मृतक अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गया है। सुरेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा उसकी दो बेटियां हैं।

सुरेश के पिता पूर्व सैनिक हैं। शोक में रविवार को बेड़ीनाग बाजार बंद रहा। व्यापार संघ अध्यक्ष इंद्रसिंह धानिक की अध्यक्षता में हुई शोक सभा हुई।

विधायक नारायणराम आर्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला, क्षेत्र प्रमुख रेखा भंडारी, कांग्रेस नेता हयातसिंह भंडारी, हेम पंत, पूर्व प्रमुख लालसिंह बाफिला और खुशाल भंडारी, कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत धानिक, भाजपा अध्यक्ष महेश पंत, उक्रांद नेता राजेंद्र पंत, रीठा के प्रधान मनोज कुमार, पूर्व प्रधान बालादत्त धारियाल, बलवंत राठौर आदि ने शोक जताया।

बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर

road accident in uttarakhand.

उधर, रुद्रपुर पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के आजादनगर निवासी प्रदीप मंडल (22) सिडकुल की किसी फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार रात वह अपने दोस्त कोलकाता निवासी सैमल हाल ट्रांजिट कैंप के साथ बाइक से बाजार आया था। देर रात जब वे घर लौट रहे थे तो डीडी चौक पर बाइक को ट्रक (एचआर-68ए-3122) ने टक्कर मार दी।

हादसे में में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि सैमल बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने घायल प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आवास विकास चौकी इंचार्ज हरिनंदन जोशी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक पंचकूला (हरियाणा) निवासी हरीश कुमार को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वहीं, हल्द्वानी में पाल इंजीनियरिंग कालेज के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

108 नंबर की गाड़ी का चालक शव को सुशीला तिवारी अस्पताल में छोड़कर चला गया। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed