उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, 11 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडा के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में रिखाड़ गांव निवासी पनी राम (63) पुत्र प्रेम राम की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया है कि वाहन पलटने के बाद पनी राम के ऊपर ही आ गिरा था।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉ. आरिता सक्सेना और डॉ. नवीन कुमार ने गंभीर रूप से घायल लीला देवी और दीपा देवी को रानीखेत रेफर कर दिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
ये लोग हुए घायल
पनी राम, कमराड़ निवासी सुरेश चंद्र (28) पुत्र दीवानी राम, खोबड़ा निवासी रवि सिंह(20) पुत्र बचे सिंह, मेरठ निवासी लीला देवी (48) पत्नी बीडी पांडे, रिखाड़ निवासी दीपा देवी (22) पत्नी मोहन चंद्र, केवलानंद (44) पुत्र हीरा बल्लभ, खोबड़ा निवासी राजेंद्र सिंह (32) पुत्र धन सिंह, अमोली निवासी प्रकाश भगत (26) पुत्र गौरी दत्त भगत, बौली निवासी आनंद राम (38) पुत्र मोहन राम, सिंगोली निवासी आनंद बल्लभ (50) पुत्र शिवदत्त, मीनार निवासी नरेंद्र अधिकारी (22) पुत्र पूरन सिंह अधिकारी और नेपाल निवासी नारायण बहादुर साही (44) पुत्र रण बहादुर वर्ष घायल हो गए।
खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
उत्तराखंड के भिकियासैंण में सवारियां लेकर विनायक की तरफ जा रही बोलेरो इंडा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को रानीखेत राजकीय अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे भिकियासैंण से बोलेरो यूके 04 टीए 5539 सवारियां लेकर विनायक की तरफ जा रही थी।