{"_id":"5d7c3d2994db67b25aeb564ede85c49d","slug":"road-accident-in-dehradun-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की सड़कों पर इंतजार कर रहा है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की सड़कों पर इंतजार कर रहा है खतरा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Jun 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून गड्ढों का शहर बन गई है। इन दिनों ये गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन
देहरादून में एक पेट्रोल पंप के पास पाठक धर्म कांटे के सामने एक ट्रक पलट गया। भूसे से भरा यह ट्रक सड़क पर गड्ढा आने से अचानक पलट गया।
ड्राइवर के साथ ही राह चलते अन्य लोग भी ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बचे। खराब सड़कों के चलते कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार चेताने के बाद भी संबंधित डिपार्टमेंट और देहरादून नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
(यह खबर अमर उजाला को केलाखेड़ा के इमरान कुरैशी ने भेजी है।)