ऋषिकेश: पति के दोस्त संग थे अवैध संबंध, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट
- पुलिस ने 48 घंटे में किया मामले का खुलासा, जंगल से शव और हथौड़ा बरामद
- मृतक की बहन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, पत्नी के पति के दोस्त के साथ थे अवैध संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के ऋषिकेश में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हथौड़े से हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने जंगल से शव और हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के 48 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि 25 सितंबर को कोतवाली में शिकायतकर्ता चंदा साहनी पत्नी जितेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वरनगर मायाकुंड ऋषिकेश ने अपने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसका भाई अमरजीत साहनी (32) पुत्र जीवन साहनी 18 सितंबर की शाम 3:00 बजे दो साथियों के साथ काम पर गया था और वापस नहीं आया। इस बारे में उसके साथियों व अपनी भाभी से पूछा तो वे लोग कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
उन्होंने अपने भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में परिवारजनों से भी पूछताछ की। छानबीन पर पता चला की पत्नी का अपने ही पति के दोस्त के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को इस बात की भनक लग गई थी।
हथौड़ा मारकर हत्या कर दी
इस पर पुलिस ने पत्नी और साथियों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पत्नी और उसके साथियों ने बताया कि उन्होंने अमरजीत साहनी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी है।
इस पर पुलिस ने पत्नी सुनीता निवासी गांव भगवानपुर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार, हाल निवासी मायाकुंड ऋषिकेश और उनके साथी राजन पुत्र महेंद्र महतो निवासी ग्राम रामनगर बनकट पोस्ट जगदीशपुर थाना मझौलिया जिला बेतिया बिहार हाल निवासी शीशमझाड़ी मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल, सुनील पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम खरड़ थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश हाल निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश, अनिल प्रसाद पुत्र शंभू प्रसाद निवासी गहरी कोठी थाना नौतन जिला बेतिया बिहार हाल निवासी चंद्रभागा चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे बनाई हत्या की योजना
पत्नी ने बताया कि उसके अवैध संबंधों का पता चलने के बाद पति अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद प्रेमी ने अपने दो साथियों को रुपयों का लालच देकर वारदात में शामिल किया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शव को देहरादून रोड पर जंगलात बैरियर से आगे जंगल में झाड़ियों में फेंका है। इस पर पुलिस ने जंगल से शव और हथौड़ा बरामद कर लिया।