फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: No Medicines at Government HospitalPatients Pooling Funds to Get Anti-Rabies Injections

Rishikesh: गजब हाल! सरकारी अस्पताल में दवा नहीं, चंदा जमा कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवा रहे मरीज

Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
सार

विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि लोग अपनी जेबें खाली कर आपस में पैसे जोड़ रहे हैं, ताकि किसी तरह इंजेक्शन का इंतजाम हो सके।

विज्ञापन
Rishikesh: No Medicines at Government HospitalPatients Pooling Funds to Get Anti-Rabies Injections
इंजेक्शन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या आपने कभी सुना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों को आपस में चंदा करना पड़े। यह हैरान करने वाली तस्वीर उप जिला चिकित्सालय की है, जहां पिछले 15 दिनों से एंटी-रेबीज इंजेक्शन न होने के कारण गरीब मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर हैं। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि लोग अपनी जेबें खाली कर आपस में पैसे जोड़ रहे हैं, ताकि किसी तरह इंजेक्शन का इंतजाम हो सके।

विज्ञापन


उप जिला चिकित्सालय में वैक्सीन रूम में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज कुत्ता, बिल्ली, बंदर आदि के कटने से आ रहे हैं। एक एंटी रेबीज वाइल की कीमत बाजार के मेडिकल स्टोर में करीब 400 रुपये हैं। एक वाइल में चार डोज होते हैं।
विज्ञापन


एक वाइल खुलने के बाद फ्रीजर में उसकी समयावधि करीब चार से पांच घंटे रहती है। ऐसे में चार मरीज आपस में सौ-सौ रुपये एकत्रित कर एक एंटी रेबीज की वाइल मेडिकल स्टोरों से खरीदने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun: बंदरों के आतंक से मिलेगी निजात, पकड़ेगी नगर निगम की टीम, चिड़ियापुर में होगी नसबंदी

Trending Videos

अस्पताल में पहले मरीजों को इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध होता था। गुमानीवाला निवासी सुनीता शर्मा, चंद्रेश्वर नगर निवासी धीरज कुमार, अजय सिंह, सुमन देवी ने बताया कि बुधवार को वह उप जिला चिकित्सालय के वैक्सीन रूम में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाने आए थे।

रूम में आकर उन्हें जानकारी मिली की वैक्सीन रूम में करीब दो सप्ताह से एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। फिर उन लोगों ने आपस में 100-100 रुपये एकत्रित कर एंटी रेबीज का एक वाइल मेडिकल स्टोर से लिया, उसके बाद उन्होंने इंजेक्शन लगवाया। मरीजों ने कहा कि मरीजों को एंटी रेबीज के लिए टकना पड़ रहा है।

उप जिला चिकित्सालय में जिन जगहों से वैक्सीन सप्लाई होती थी, उन जगहों में भी एंटी रेबीज वैक्सीन की किल्लत चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
- डॉ. आनंद राणा, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed