फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Youth from Lucknow drown into Ganga to save his friend

Rishikesh: दोस्त को बचाने के चक्कर में गंगा में बहा लखनऊ का युवक, नहीं लगा कोई सुराग, युवती को बचाया

Tue, 31 Jan 2023 08:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Jan 2023 08:21 PM IST
सार

जलस्तर कम होने के पर दोनों चलते हुए गंगा के बीच बने एक टापू तक पहुंच गए। दोपहर करीब 2.00 बजे पानी का जलस्तर बढ़ने लगा।

विज्ञापन
Rishikesh News: Youth from Lucknow drown into Ganga to save his friend
धौलपुर में बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

ऋषिकेश में गंगा में डूब रही महिला मित्र को बचाने के चक्कर में लखनऊ का एक युवक तेज बहाव में बह गया। जल पुलिस ने युवती को रेस्क्यू कर गंगा से बाहर निकाल लिया, लेकिन देर शाम तक भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार युवक तपोवन के एक होटल में काम करता है और एक अच्छा तैराक भी है।

विज्ञापन


Virat-Anushka: एक हफ्ते से उत्तराखंड में हैं विरुष्का, इनके कहने पर पहुंचे दयानंद आश्रम, सैर पर निकले तो...
विज्ञापन


एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार दोपहर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के पांडव पत्थर के पास एक युवक के गंगा में बहने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि उत्तर प्रदेश के हजरतगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर निवासी महेश त्रिपाठी (28) पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी और रॉयल कॉशल के कृष्णा नगर निवासी भूमिका जोतवानी (26) पुत्री नरेश जोतवानी पांडव पत्थर के पास स्नान कर रहे थे।

पानी का जलस्तर बढ़ने से डूबे दोनों
जलस्तर कम होने पर दोनों चलते हुए गंगा के बीच बने एक टापू तक पहुंच गए। दोपहर करीब दो बजे पानी का जलस्तर बढ़ने लगा। इस बीच दोनों टापू से वापस किनारे की ओर लौटने लगे। भूमिका जोतवानी ने अपना बैग, लैपटॉप आदि हाथ में पकड़ा हुआ था। अचानक उसका पैर फिसला और वह गंगा में बहने लगी।

महेश उसको बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गया, लेकिन के पीछे तैरते हुए वह थक गया और गंगा में बहने लगा। इस बीच चीख पुकार सुन जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी, रवि राणा, पुष्कर रावत, महेंद्र चौधरी और विदेश राणा ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

एक राफ्ट चालक की मदद से जल पुलिस ने भूमिका को रेस्क्यू कर लिया, लेकिन महेश गंगा की धारा में ओझल हो गया। एसडीआरफ निरीक्षक ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed