{"_id":"68451cbee0e3fc4a4403ddf8","slug":"rishikesh-accident-near-kaudiyala-roadways-bus-and-passenger-car-collided-many-people-injured-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: कौडियाला के पास हादसा, रोडवेज बस और यात्रियों की कार की हुई भिड़ंत, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: कौडियाला के पास हादसा, रोडवेज बस और यात्रियों की कार की हुई भिड़ंत, कई लोग घायल
Sun, 08 Jun 2025 10:55 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:55 AM IST
सार
Rishikesh Accident News: बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
कौडियाला के पास हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश में कौडियाला के पास रविवार को दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। अलसुबह दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस और हरियाणा के यात्रियों की कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए।
विज्ञापन
Uttarkashi: धरासू-महरगांव मार्ग पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, छह घायल
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। कार में सवार दो तीन घायल यात्रियों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन