{"_id":"6a147c085dd7a2b73c0cf5ef","slug":"rishikesh-news-foreign-couple-suddenly-starts-dancing-in-the-middle-of-the-road-near-triveni-ghat-video-goes-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: त्रिवेणी घाट के पास बीच सड़क पर अचानक नाचने लगा विदेशी जोड़ा, वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: त्रिवेणी घाट के पास बीच सड़क पर अचानक नाचने लगा विदेशी जोड़ा, वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी
Mon, 25 May 2026 10:20 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 25 May 2026 10:20 PM IST
सार
वीडियो में एक विदेशी युवक और युवती बीच सड़क पर नृत्य करते दिख रहे हैं। आसपास से गुजर रहे लोग उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क पर डांस करता विदेशी जोड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एक विदेशी जोड़े का भीड़भाड़ के बीच में नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ऋषिकेश के प्रमुख पर्यटक स्थल त्रिवेणी घाट रोड का बताया जा रहा है। यह मार्ग हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है।
विज्ञापन
वीडियो में एक विदेशी युवक और युवती बीच सड़क पर नृत्य करते दिख रहे हैं। आसपास से गुजर रहे लोग उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऋषिकेश एक तीर्थनगरी है। यहां देश विदेश से लोग आध्यात्मिक शांति के लिए आते हैं। बीच सड़क पर इस तरह का नृत्य तीर्थनगरी की मर्यादा के खिलाफ है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर जाम: जोगीधार के पास एंबुलेंस में ही फंसी प्रसव पीड़िता, आशा व एनएम ने कराया सुरक्षित प्रसव
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर का माहौल खराब करने वाले ऐसे पर्यटकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। तीर्थनगरी में सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखने के लिए गाइडलाइन जारी की जाए। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि तीर्थनगरी की गरिमा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। वीडियो कितने दिन पुराना है, इसका सटीक अनुमान नहीं लग पा रहा है।