Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Due to heavy rains water level of Ganga increased River rafting completely stopped

Rishikesh: पहाड़ों में तेज बारिश से मैदानी इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ा, राफ्टिंग पूरी तरह से बंद

Tue, 24 Jun 2025 09:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Jun 2025 09:09 PM IST
सार

एक सितंबर से 30 जून तक गंगा नदी में राफ्टिंग का संचालन होता है। बरसात के समय जुलाई और अगस्त महीने में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दो महीने राफ्टिंग का संचालन बंद रहता है।

विज्ञापन
Rishikesh News Due to heavy rains water level of Ganga increased River rafting completely stopped
रिवर राफ्टिंग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश का असर मैदानी भागों में भी दिखाई दे रहा है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव जसपाल चौहान ने अग्रिम आदेश तक मंगलवार से राफ्टिंग के संचालन पर पूर्णतया रोक लगा दी है।

विज्ञापन


एक सितंबर से 30 जून तक गंगा नदी में राफ्टिंग का संचालन होता है। बरसात के समय जुलाई और अगस्त महीने में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दो महीने राफ्टिंग का संचालन बंद रहता है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पर्यटन विभाग ने पहले ही कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी और क्लब हाउस से राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया था। पर्यटन विभाग की ओर से केवल ब्रह्मपुरी से ही राफ्टिंग का संचालन हो रहा था। मंगलवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने वह प्वाइंट भी बंद कर दिया है।

विज्ञापन

यमुनोत्री हादसा: जौनपुर के थे मृतक पिता-पुत्री, लापता यात्रियों का नहीं लगा कोई सुराग, रेस्क्यू अभियान रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घाटों और तटों को छूकर बह रही गंगा
पहाड़ों में हो रही तेज बारिश से मैदानी भागों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, तपोवन, त्रिवेणीघाट आदि जगहों पर गंगा नदी घाटों और तटों का छूकर बह रही है। जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम निगरानी बनाए हुए है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 338.00 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी रेखा से 1.50 मीटर नीचे बह रही थी।

इन दिनों गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार 24 जून से गंगा में राफ्टिंग का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले राफ्टिंग व्यवसायीयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- जसपाल चौहान, गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव और साहसिक पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed