फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Another tourist fell down after rope breaks during bungee jumping video viral

Rishikesh: बंजी जंपिंग के दौरान फिर हादसा, एक और पर्यटक रस्सी टूटने से नीचे गिरा, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 15 Nov 2025 07:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Nov 2025 07:28 PM IST
सार

Rishikesh News: शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक के चोटिल होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Rishikesh News Another tourist fell down after rope breaks during bungee jumping video viral
बंजी जंपिंग के दौरान हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश के शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान एक और पर्यटक के रस्सी टूटने के कारण घायल होने की वीडियो सामने आई है। वीडियो में पर्यटक साफ-साफी नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा है। घटना बुधवार 12 नंवबर शाम की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों भी शिवपुरी क्षेत्र में हद बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक चोटिल होने की खबर सामने आई थी। 

Kotdwar: घंडियाल गांव में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल
विज्ञापन


बंजी जंपिंग का क्रेज केवल युवाओं में ही नहीं है। हाल ही में ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की थी। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया। बुजर्ग महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए। कुछ लोगों ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। आप अपने जीवन में कभी भी कोई भी उदाहरण पेश कर सकते हैं जो इस बुजुर्ग महिला ने किया है। वहीं पैरा खिलाड़ी डॉ. नीरजा गोयल ने एडवेंचर की दुनिया में इतिहास रच दिया। उन्होंने बंजी जंपिंग में 109 मीटर से जंप कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनके हौसले को सलाम कर रहे हैं। लेकिन रोमांच के साथ ही यह जोखिम भी है, जिसमें सावधानी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed