{"_id":"691875f6d52167902401c59d","slug":"kotdwar-news-leopard-attack-on-woman-cutting-grass-in-ghandiyal-village-badly-injured-2025-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: घंडियाल गांव में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: घंडियाल गांव में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल
Sat, 15 Nov 2025 06:21 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 15 Nov 2025 06:21 PM IST
सार
प्रभा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
कोटद्वार में पोखड़ा ब्लॉक के घंडियाल गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसकी गांव के पास कुछ दिन पहले गुलदार ने एक महिला की जान ले ली थी। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रभा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई। इसी बीच महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला।
विज्ञापन
Uttarakhand News: दिव्यांग पिता और बीमार मां का सहारा बनेगी हेमंती, नियुक्ति पत्र पाकर छलके आंसू
विज्ञापन
इससे पूर्व इसी ब्लॉक में पास के बगड़ी गांव में बीती 13 नवंबर को गुलदार वृद्धा रानी देवी को मौत के घाट उतार चुका है। क्षेत्र में गुलदार की दहशत बढ़ गई है।