फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Karnprayag Rail Project Worker died due to coming under dumper in tunnel people jammed rudraprayag

Rudraprayag: रेल परियोजना की सुरंग में डंपर ने मिक्सर चालक को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया बदरीनाथ हाईवे जाम

Thu, 09 Mar 2023 09:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Mar 2023 09:41 PM IST
सार

निर्माणाधीन सुरंग के अंदर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने मिक्सर चालक को रौंद दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार्यदायी कंपनी मेघा और रेलवे विकास निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों की तहरीर पर कंपनी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rishikesh Karnprayag Rail Project Worker died due to coming under dumper in tunnel people jammed rudraprayag
मजदूर की मौत के बाद हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

गेज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत जवाड़ी बाईपास पर निर्माणाधीन सुरंग के अंदर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने मिक्सर चालक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह सुरंग में लाइट की व्यवस्था न होना भी माना जा रहा है।

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने कार्यदायी कंपनी मेघा और रेलवे विकास निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। देर शाम परिजनों की तहरीर पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने व उचित मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव उठाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे टनल पर जवाड़ी बाईपास से करीब 100 अंदर शार्टकिट के लिए मिक्सर मशीन में काम चल रहा था। इसी दौरान मिक्सर वाहन चालक सुनील गोस्वामी अचानक तेज पानी की धार में अनियंत्रित होकर गिर गया तभी सुरंग से दूसरी ओर से आ रहे डंपर ने उसे रौंद दिया। आसपास अन्य मजदूर एकत्र हुए लेकिन तब तक सुनील दम तोड़ चुका था। सुरंग में लाइट न होना भी घटना की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रैंतोली में बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम 
अन्य मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के साथ ही पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। लगभग एक बजे स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन मौके पर कंपनी के सक्षम अधिकारी मौके पर न पाकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज लोगों ने दोपहर करीब दो बजे रैंतोली में बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया।

सूचना पर सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल के नेतृत्व में कोतवाल प्रभारी निरीक्षक जयपाल नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा मिलने के बाद ही शव उठाने की चेतावनी दी। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

विधायक भरत सिंह चौधरी और एडीएम दीपेंद्र नेगी भी मौके पर पहुंचे और कंपनी महानिदेशक एचएन सिंह को वार्ता के लिए बुलाया। कंपनी महानिदेशक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। विधायक ने बताया कि वार्ता के दौरान ही परिजनों की तहरीर पर कंपनी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें..Haridwar: कुछ लोग खाते देश का हैं, गीत दुनिया का गाते हैं, राहुल गांधी पर पूछे गये सवाल पर बोले- रामदेव

इसके साथ ही परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। इस पर लोग शांत हो गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि घटना के बारे में स्थिति साफ नहीं हो पाई है। शुक्रवार को आरवीएनएल और कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed