फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Some people eat food of the country sing songs of the world said Ramdev

Haridwar: कुछ लोग खाते देश का हैं, गीत दुनिया का गाते हैं, राहुल गांधी पर पूछे गये सवाल पर बोले- रामदेव

Thu, 09 Mar 2023 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क,हरिद्वार Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 07:49 PM IST
सार

योग गुरु ने कहा कि किसी भी प्रकार से जो हमारे बीच में खाइयां पैदा करते हैं, भेदभाव और पक्षपात की दीवारें खड़ी करते हैं। वो सभी ढह जाएं, जातियों के नाम पर विभाजन, मत, पंथ संप्रदाय के नाम पर विभाजन, ये सारा खत्म हो जाए यही तो होली का संदेश है।

विज्ञापन
Some people eat food of the country sing songs of the world said Ramdev
बाबा रामदेव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि दरअसल, कुछ लोगों की फितरत है, खाते हिंदुस्तान का हैं, गीत पूरी दुनिया और  दूसरे देशों के गाते हैं। भारत में रहकर ऐसे जो भारत-भारतीयता सनातन विरोधी जो लोग हैं, अब वो ऐसा करके अपने ही प्रति देश के अंदर एक अस्वीकार्यता, घृणा और नफरत का भाव पैदा करवाते हैं। मुझे तो लगता है कि राजनेताओं को तो यह काम कतई नहीं करना चाहिए।  भारत में रहकर जिन लोगों को भारत के लोगों के वोट लेकर जिनको नेता बनना है। वो ऐसा कैसा कर लेते हैं, ये सोच कर भी उनकी बुद्धि पर तरस आता है। 

विज्ञापन


विदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आरएसएस और भाजपा पर साधे जा रहे निशाने पर पूछे गए सवाल पर योग गुरु बाबा रामदेव ने यह बात कही।सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर के गंगा घाट पर होली और योग पर हुए कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि समाज में बहुत प्रकार की हिंसा, घृणा है, नफरत है, ये किसी भी देश के लिए शुभ नहीं होता है। इसलिए हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध सब हम एक ही पूर्वज, धरती माता, प्रकृति माता, एक ही परमेश्वर की संतान हैं।

विज्ञापन

 

योग गुरु ने कहा कि किसी भी प्रकार से जो हमारे बीच में खाइयां पैदा करते हैं, भेदभाव और पक्षपात की दीवारें खड़ी करते हैं। वो सभी ढह जाएं, जातियों के नाम पर विभाजन, मत, पंथ संप्रदाय के नाम पर विभाजन, ये सारा खत्म हो जाए यही तो होली का संदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामदेव ने कहा कि शक्तिशाली भारत तब बन सकेगा, जब मिलजुलकर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगकर समर्थ भारत बनाने की दिशा में कार्य होंगे। हमारा संकल्प है कि भारत को आर्थिक गुलामी, बदहाली दरिद्रता, शिक्षा और चिकित्सा की गुलामी से मुक्त करके देश के लोगों के सहयोग से देश को विश्व गुरु बनाएंगे। योग धर्म और सनातन धर्म अब युग धर्म और विश्व धर्म बनेगा। इसके लिए पतंजलि सनातन धर्म का विद्वान, समर्थ संन्यासियों का निर्माण करेगी। यह दुनिया के लिए पतंजलि की सौगात होगी।



 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed