फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Gangotri Highway Army truck accident in Bemar one dead

Rishikesh Gangotri Highway: बेमर में सड़क से नीचे पलटा आर्मी का ट्रक, एक जवान की मौत, दूसरा घायल

Mon, 22 May 2023 02:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर(टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर(टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 May 2023 02:32 PM IST
सार

मृतक जवान 5009 एएससी यूनिट जोशीमठ में तैनात था। वहीं घायल जवान 22 जीडीआर जोशीमठ यूनिट में तैनात है।

विज्ञापन
Rishikesh Gangotri Highway Army truck accident in Bemar one dead
आर्मी का ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाइवे पर सोमवार को बेमर के पास सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे पलट गया। जिससे ट्रक चालक जवान की मौत हो गई और सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। सेना का ट्रक रुड़की से चावल लेकर उत्तरकाशी हर्षिल जा रहा था। इस दौरान बेमर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। जिससे चालक असलम (36) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सहायक चालक सर्वर आजम (45) को पीएचसी फकोट में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


Haridwar: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक के नीचे जा घुसी, हादसे में हरियाणा के तीन यात्रियों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक जवान 5009 एएससी यूनिट जोशीमठ में तैनात था। वहीं घायल जवान 22 जीडीआर जोशीमठ यूनिट में तैनात है। उन्होंने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सेना की यूनिट को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed