फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Chilla Road Accident injured person dies in AIIMS number of people who lost their lives rises to six

Rishikesh Accident: चीला हादसे में घायल ने एम्स में तोड़ा दम, जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर हुई छह

Mon, 15 Jan 2024 11:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jan 2024 11:05 PM IST
सार

Rishikesh Accident News: राजाजी प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। लेकिन सोमवार को ट्रायल के दौरान ही यह वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Rishikesh Chilla Road Accident injured person dies in AIIMS number of people who lost their lives rises to six
ऋषिकेश सड़क हादसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चीला सड़क हादसे में घायल ने उपचार के दौरान एम्स में दम तोड़ दिया है। अब हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। बीते आठ जनवरी को पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे।

विज्ञापन


चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर वाहन पेड़ से टकरा गया था और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया था। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में गिर गई थी। दुर्घटना में शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बीते सप्ताह बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ ने चीला नहर से वार्डन आलोकी का शव भी बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में घायल हिमांशु गोसाई, राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू चालक को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। हिमांशु गोसाई, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू को कुछ दिन पहले एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। जबकि डाॅ. राकेश और कंपनी के कर्मी अंकुश का अभी उपचार चल रहा था।

थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि रविवार रात उपचार के दौरान कंपनी के कर्मी अंकुश का निधन हो गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना में मृतकों की संख्या अब छह हो गई है।

चालक और आस्का कंपनी के प्रबंधक से पूछताछ
वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी ने थाना लक्ष्मण झूला में आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक व चालक अश्वनी बीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने चालक अश्वनी बीजो और आस्का कंपनी के प्रबंधक को थाने बुलाकर पूछताछ की। आस्का कंपनी वाहन के मार्केटिंग का कार्य करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed