फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh bypass project will be built at a cost of ₹1161 crore CM Dhami will soon meet with Nitin Gadkari

Uttarakhand: ऋषिकेश बाईपास परियोजना 1161 करोड़ की लागत से बनेगी, जल्द नितिन गडकरी से मिलेंगे मुख्यमंत्री धामी

Sat, 03 Jan 2026 07:32 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jan 2026 07:32 PM IST
सार

ऋषिकेश बाईपास परियोजना 1161 करोड़ की लागत से बनेगी। इस संबंध में जल्द सीएम धामी परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे। प्रस्तावित योजनाओं में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के साथ चर्चा की।

विज्ञापन
Rishikesh bypass project will be built at a cost of ₹1161 crore CM Dhami will soon meet with Nitin Gadkari
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के साथ चर्चा करते सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

ऋषिकेश में यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए 1161.27 करोड़ की लागत से ऋषिकेश बाईपास निर्माण की योजना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय राजमार्ग-सात के तहत तीनपानी से योग नगरी होते हुए खारास्रोत तक 12.67 किमी लंबाई में फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा। शीघ्र ही मुख्यमंत्री प्रस्तावित परियोजना पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे।

विज्ञापन

परियोजना में 4.876 किमी लंबाई में तीन हाथी कॉरिडोर के लिए एलिवेटेड मार्ग, चंद्रभागा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल व रेलवे पोर्टल पर 76 मीटर लंबाई का आरओबी प्रस्तावित है। इसके अलावा श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर 318 करोड़ की लागत से 76 मीटर लंबाई का आरओबी प्रस्तावित किया गया है, जिससे नेपाली फार्म से ऋषिकेश नटराज चौक तक यातायात निर्बाध हो सकेगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रस्तावित बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-कांडा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से रखा जाएगा। इन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी और पर्वतीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से चारधाम यात्रा, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रस्तावित परियोजनाओं पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा, राज्य में सड़क संपर्क सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...एंजेल चकमा हत्याकांड: शोक में डूबा है गांव, अब कभी नहीं लौटेगा लाल...पिता बोले-बेटे के लिए न्याय चाहिए

ये प्रस्तावित परियोजनाएं

-अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309बी के 76 किमी लंबाई वाले हिस्से में 988 करोड़ की अनुमानित लागत से दो लेन चौड़ीकरण का प्रस्ताव किया गया है।

-ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 के तहत 235 किमी लंबाई में दो लेन चौड़ीकरण का संरेखण प्रस्ताव है।

-अल्मोड़ा-बागेश्वर-कांडा-उडियारी बैंड मार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309ए के तहत पैकेज 1, 2 और 5 में कुल 84.04 किमी लंबाई में 1001.99 करोड़ की लागत से कार्य प्रस्तावित हैं। कांडा से बागेश्वर खंड (पैकेज-दो) के लिए वनभूमि हस्तांतरण प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed