फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired soldiers of Kumaon Regiment celebrated the

Dehradun News: कुमाऊं रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास को किया याद

Mon, 30 Oct 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Retired soldiers of Kumaon Regiment celebrated the
I-प्रेमनगर स्थित कुर्मांचल सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया स्थापना दिवस समारोहI
विज्ञापन




कुमाऊं रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सैनिकों ने रविवार को रेजिमेंट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। प्रेमनगर स्थित कुर्मांचल सांस्कृतिक केंद्र में स्थापना दिवस समारोह में रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सैनिक व उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुए।



कार्यक्रम में सर्वप्रथम रेजिमेंट के बलिदानी सैनिकों की याद में बनाए गए अस्थाई युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी ने रेजीमेंटल गीत गाया। संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर विक्रम सिंह भंडारी (सेनि) ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं रेजिमेंट का सैन्य इतिहास गौरवशाली रहा है। वीरता पदक की सूची खुद रेजिमेंट के साहस की कहानी कहती है। आने वाले समय में स्थापना दिवस समारोह और भव्य तरीके से मनाने का आह्वान किया। इसके उपरांत कुमाऊनी झोड़ा चाचरी और महिलाओं के लिए तंबोला सहित कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। दून के विभिन्न हिस्सों में कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों और उनके परिजन ने अपनी सहभागिता देकर इस आयोजन को भव्य बना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान आनरेरी कैप्टन गोविंद सिंह रावल, दीवान सिंह बोरा, बहादुर सिंह नगरकोटी, किशन सिंह नेगी, चंदन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह रावत, सुंदर सिंह खेतवाल, डूंगर सिंह घुगतियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed