फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Resolved to make the college a green campus

Dehradun News: कॉलेज को ग्रीन कैंपस बनाने का लिया संकल्प

Sat, 11 Jan 2025 10:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:40 AM IST
विज्ञापन
Resolved to make the college a green campus
फोटो...
विज्ञापन

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर विकासनगर में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने छात्रों के साथ मिलकर महाविद्यालय के परिसर में पौधारोपण कर कॉलेज को ग्रीन कैंपस बनाने का संकल्प भी लिया। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठक एक प्रभावी तरीका है, जिसके माध्यम से माता-पिता कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। डॉ. अरविंद कुमार अवस्थी ने अभिभावक शिक्षक संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अभिभावक शिक्षक संघ की संयोजक डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि अभिभावक समुदाय के साथ अच्छे संबंध बनाने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार, आकाश शर्मा, डॉ. निरंजन कुमार, केके बंगवाल, डॉ. दलीप भाटिया, हेमा, तुषार, विशाल, मोहित, आयुष कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed