{"_id":"58196cc44f1c1b5e38436b7c","slug":"reserve-bank-direction-on-atm-pin-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM पिन चोरी पर रिजर्व बैंक सख्त, बैंकों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM पिन चोरी पर रिजर्व बैंक सख्त, बैंकों को दिए निर्देश
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
RBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 35 लाख से ज्यादा एटीएम कार्डों की पिन चोरी के मामले में अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आरबीआई ने सभी बैंकों को इस बारे में चेताया है। आरबीआई ने निर्देश दिए हैं कि सभी बैंक अपनी पिन संबंधी ग्राहकों की पूरी सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाकर आरबीआई को अवगत कराएं।
विज्ञापन
हाल ही में आरबीआई की ओर से आयोजित बैठक में सभी बैंकों के प्रमुख अधिकारियों को बुलाया गया। बैठक में बताया गया कि कई बैंकों ने पिन संबंधी सुरक्षा से समझौता किया है। यह जानकारी फॉरेसिंक जांच एजेंसी की जांच में सामने आ रही है।
विज्ञापन
आरबीआई की प्रिंसिपल एडवाइजर अल्पना किल्लावा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हालांकि ऐसे एटीएम कार्ड की संख्या कम है, जिनका मिसयूज किया गया।
आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वह एटीएम कार्ड और उनकी सभी जानकारियां चोरी होने से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। बताया गया कि इस बारे में पहले भी बैंकों को निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन