फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Research is used when information reaches from file to field, from lab to land'

Dehradun News: शोध का उपयोग तब, जब जानकारी फाइल से फील्ड, लैब से लैंड तक पहुंचे

Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
'Research is used when information reaches from file to field, from lab to land'
हमारे युवा जो शोध कर रहे, उसकी अंतिम छोर तक के व्यक्ति के लिए उपयोग तभी होगा, जब जानकारी फाइल से फील्ड और लैब से लैंड तक पहुंचे। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने यह बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तरांचल विवि के दीक्षांत समारोह में 6,329 छात्र-छात्राओं को डिग्री-अवार्ड प्रदान किए गए। इनमें से 125 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 23 को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। राज्यपाल ने विवि के छात्रों की ओर से विकसित मोबाइल एप ‘यूनिसंगम’ और ‘ऑनलाइन कोर्स प्रोग्राम’ को भी लॉन्च किया। राज्यपाल ने कहा कि आने वाले अमृतकाल के 25 वर्षों में विकसित भारत का नेतृत्व आपकी पीढ़ी को करना है। अपने हाथों से विकसित भारत के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने आह्वान किया कि वे रोजगार चाहने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान की चुनौतियों से पार पाने के लिए हमें शोध और अनुसंधान पर विशेष ध्यान देना होगा। विवि के कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि ने विवि की प्रगति और उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश कर बताया कि 23 पीएचडी और 125 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जा रहा है। शिक्षकों ने पिछले साल 1016 शोध पत्रों का प्रकाशन किया है। 271 पेटेंट पंजीकृत हुए, जबकि 58 मिल चुके हैं। विवि ने देश को 60 से ज्यादा न्यायिक अधिकारी एवं सेनाओं को जज एडवोकेट दिए हैं। इस मौके पर विवि के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी, वाइस चेयरपर्सन अनुरोधा जोशी, कुलसचिव एससी शर्मा, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, डॉ. अभिषेक जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला स्वर्ण पदक
लॉ : समीक्षा पोखरियाल, पूजा धरमशक्तू, योगी चौधरी, वंशिका शर्मा, कंचन यादव, मुस्कान अरोड़ा, शंघमित्रा बुद्धिष्ट, कोमल रोहिला, सिद्धार्थ कुमार, शेवा खान, खुशबु जिंदल, तान्या मनूचा, अदिति जैन।
प्रबंधन : रितेश भट्ट, अनुष्का नेगी, नितिन मियान, काजल असवाल, बिपिन कुमार, रेनू नेगी।
इंजीनियरिंग : सौरव सिंह नेगी, वैभव पांडेय, अनन्या शुक्ला, संस्कार, नवनीत घिल्डियाल, राजीव सिंह रावत, यतेंद्र सिंह, लोकेश शुक्ला, शुभान्सी रावत, पवन कुमार जोशी, शुभम पंवार, रक्षा गैरोला।
विज्ञान : प्रभात कुमार शर्मा, आयुषी जद्धारी, सुरभी बहुखंडी, तनिष्का मल्ल, स्वाति कुमारी, मिनाक्षी पाठक, राशि मलिक, मिमांसा मिश्रा, अंबिका गौर, स्निग्धा पॉल, आकांक्षा यादव, प्रिथा कुंडू, स्मृति भारद्वाज, सारिका नेगी, अमन यादव, लॉट्स बिस्वास, मो. जैद सिद्दीकी, चाहत, श्रेया भारती, कशिश सिंह परिहार, फुरायलटपम सुप्रिया देवी, मोनिका मिश्रा, आभा त्यागी, कुमार ई, महिमा चौधरी, शेखर मलिक, आंचल श्रीवास्तव, डॉली खांका, समीया सिद्दीकी, शुभम तिवारी, खुशी गुप्ता, प्रिया चौहान, शिवानी सिंघल, मनीषा शर्मा, रिया सिन्हा, राशि जाव्ला, शिवानी बुटोला, अनिका शर्मा।

कला, वाणिज्य एवं फार्मेसी : कोमल शर्मा, खुशी, इशप्रित सिंह मोखा, समृद्धि कांडपाल, अक्षय सिंह बिष्ट, मोनिका खेत्रपाल, सुप्रिया खानरा, वंशिका खरे, अभिषेक राजपूत, अवी नमन, उमा कोठारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed