फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP Rescued two tourists missing in Pithoragarh's Munsiyari, Sent to higher center by ambulance

48 घंटे बाद मिली कामयाबी: मुनस्यारी में लापता हुए दो पर्यटकों को रेस्क्यू के बाद भेजा हायर सेंटर, खराब मौसम के कारण हुई देरी

Wed, 18 May 2022 09:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 09:28 PM IST
सार

16 मई को पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी  संतोष कुमार (27 वर्ष) और विशाल गंगवार (25 वर्ष) मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण पर गए थे, लेकिन मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गए। इन दोनों लापता पर्यटकों की खोजबीन की गई।

विज्ञापन
ITBP Rescued two tourists missing in Pithoragarh's Munsiyari, Sent to higher center by ambulance
संतोष कुमार और विशाल गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पिथौरागढ़ की मुनस्यारी के खलियाटॉप में लापता हुए दो पर्यटकों को जिला प्रशासन ने तलाशने में कामयाबी हासिल की। दोनों पर्यटक घायल अवस्था में मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान को दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू करने के निर्देश दिए थे। उन्हें खोजने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी कर ली गई थी। लेकिन खराब मौसम के कारण हेली रेस्क्यू करना संभव नहीं हो सका। 

आईटीबीपी ने 48 घंटे से अधिक समय से फंसे इन पर्यटकों को बचाया। 16 मई को पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी  संतोष कुमार (27 वर्ष) और विशाल गंगवार (25 वर्ष) मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण पर गए थे, लेकिन मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गए। इन दोनों लापता पर्यटकों की खोजबीन की गई। दोनों पर्यटकों आज 17 मई को गंभीर घायल अवस्था में मिले। जिन्हें प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : हेमकुंड साहिब आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, घोड़े-खच्चर व डंडी-कंडी का शुल्क तय, पढ़िए लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने घायल पर्यटकों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने के लिए हेलिकाप्टर की व्यवस्था भी कर दी गई थी। लेकिन खराब मौसम की वजह से हेली रेस्क्यू करना संभव नहीं हो सका। दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed