फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2022, Chardham yatra 2022, Fee fixed for horse-mule and stick-kandi

Chardham Yatra : हेमकुंड साहिब आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, घोड़े-खच्चर व डंडी-कंडी का शुल्क तय, पढ़िए लिस्ट

Wed, 18 May 2022 08:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 08:56 PM IST
सार

हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई से शुरू हो रही है। इस दुर्गम चढ़ाई को चढ़ने के लिए असहाय, बुजुर्ग या अन्य यात्री घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी का सहारा लेते हैं। जिसे देखते हुए घोड़े खच्चर और डंडी कंडी के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2022, Chardham yatra 2022, Fee fixed for horse-mule and stick-kandi
hemkund sahib

विस्तार

चमोली जिला पंचायत ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए घोड़े खच्चर और डंडी कंडी के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। घोड़े खच्चरों का अधिकतम रेट 4300 और डंडी-कंडी का अधिकतम 18 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब की दूरी करीब 19 किमी है। तीन किमी गोविंदघाट से पुलना तक सड़क मार्ग से जाया जाता है।

विज्ञापन


वहां से 10 किमी पर प्रमुख यात्रा पड़ाव घांघरिया और फिर छह किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर हेमकुंड साहिब स्थित है। इस दुर्गम चढ़ाई को चढ़ने के लिए असहाय, बुजुर्ग या अन्य यात्री घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी का सहारा लेते हैं। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से दरें निर्धारित की गई हैं। तय दरों में व्यवस्था शुल्क और पुलना से हेमकुंड साहिब आने जाने पर रात्रि विश्राम शुल्क भी जोड़ा गया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई से शुरू हो रही है। 
विज्ञापन


पुलना से हेमकुंड साहिब 
पुलना से हेमकुंड साहिब और वापस पुलना तक कंडी 25 किलो के लिए 2500 रुपये, 50 किलो तक 3700 रुपये, घोड़ा-खच्चर पर 60 किलो के लिए 3700 रुपये, 90 किलो का 4300 रुपये, जबकि डंडी (डोली) में 75 किलो के लिए 14650 और 100 किलो के लिए 18250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घांघरिया से हेमकुंड साहिब

यात्रियों को घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक ले जाने और वापस लाने के लिए श्रमिक (कंडी)  25 किलो तक वजन का 1300 रुपये और 50 किलो तक 1900 रुपये, घोड़े-खच्चरों पर 60 किलो तक वजन के लिए 2500 रुपये और 90 किलो के लिए 3900 रुपये देने होंगे। डंडी (डोली) में 75 किलो तक 9850 और 700 किलो तक 12250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 

ये भी पढ़ें...सिपाही की पत्नी का कारनामा:  पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ाया, ऐसे पकड़ी गई हेराफरी, पति सस्पेंड
 

पुलना और घांघरिया के बीच

पुलना से घांघरिया (10 किमी) तक जाने के लिए घोड़े-खच्चर पर 60 किलो के लिए 1900 रुपये, 90 किलो के लिए 2500, जबकि घांघरिया से पुलना आने के लिए क्रमश: 1300 और 1900 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed