फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2023 Uttarakhand CM Pushkar singh dhami told Congratulations to public

Republic Day 2023: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, आंदोलनकारियों को किया नमन

Thu, 26 Jan 2023 12:09 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Jan 2023 12:09 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। आज के दिन हमारे देश में बाबा साहेब आंबेडकर के दिशा निर्देशन में बनाए गए संविधान को लागू किया गया था। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है।

विज्ञापन
Republic Day 2023 Uttarakhand CM Pushkar singh dhami told Congratulations to public
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। आज के दिन हमारे देश में बाबा साहेब आंबेडकर के दिशा निर्देशन में बनाए गए संविधान को लागू किया गया था। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है।

विज्ञापन


कहा, गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।
विज्ञापन


Republic Day 2023: उत्तराखंड में होमगार्ड और अग्निशमन सेवा के सात अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति पदक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना को साकार करते हुए वर्ष 2025 तक देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरलीकरण, समाधान निस्तारण और जन संतुष्टि सरकार का मूलमंत्र है। अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास, कल्याण और उन्नति के लिए संकल्पबद्ध है।

हम नकल माफिया पर कठोर कार्रवाई कर रहे हैं
जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति का अनुसरण कर प्रदेश में नकल माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रहे है। कैबिनेट ने प्रदेश में भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिये सख्त नकल विरोधी कानून बनाने का निर्णय लिया।

जोशीमठ में विस्थापन लिए होगी बेहतर व्यवस्था, बनेगी देश के लिए नजीर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों के पुनर्वास की ऐसी बेहतर व्यवस्था करेगी, जो पूरे देश के लिए नजीर बनेगी। इस विपदा में हम प्रभावितों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री भी स्वयं और उनका कार्यालय भी लगातार इस बात की चिंता कर रहा है।

इकॉलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन के पक्षधर
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा संवेदनशील राज्य है। इसलिए हमारी जिम्मेदारियां भी अलग हैं। हम अपने सभी पर्वतीय शहरों की धारण क्षमता का सर्वेक्षण करवा रहे हैं। हम हमेशा इकॉलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन की बात करते हैं। स्थानीय लोगों का विकास व रिवर्स पलायन भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है।


समान नागरिक संहिता कानून बनाएंगे
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार धर्म, संस्कृति, आध्यात्म, शौर्य एवं सामरिक महत्व वाले गंगा के प्रदेश, सभी संप्रदायों के हित में समान नागरिक संहिता कानून बनाये जाने के लिये कृत संकल्पित है। धर्मांतरण की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिये प्रदेश में सख्त धर्मांतरण कानून बनाया है।
इंसेट

2025 तक सवा लाख महिलाएं बनेगी लखपति
सीएम ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत 2025 तक राज्य की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed