फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Renenue sub enspector will sit in tehsil one day a week

सप्ताह में एक दिन तहसील में बैठेंगे राजस्व उपनिरीक्षक

Tue, 09 Jul 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Renenue sub enspector will sit in tehsil  one day a week
जनजतीय क्षेत्र जौनसार बावर के लोगों को अब राजस्व उपनिरीक्षकों से मिलने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। तहसील प्रशासन ने राजस्व कर्मियों के तहसील और संबंधित पटवारी क्षेत्र में बैठने के दिन तय कर दिए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक सप्ताह में एक दिन तहसील में बैठेंगे। इससे लोग राजस्व उपनिरीक्षकों से मिलकर अपनी समस्याएं आसानी से बता सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक राजस्व उपनिरीक्षकों से मिलने के लिए स्थानीय लोगों को यहां-वहां चक्कर काटने पड़ते थे। कई बार राजस्व उपनिरीक्षक फील्ड में होने की बात कह ग्रामीणों से मिलने से मना कर देते थे, लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर सकेंगे। उपजिलाधिकारी डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि कालसी तहसील से संबंधित सभी राजस्व उपनिरीक्षक बुधवार को तहसील मुख्यालय में बैठेंगे। जबकि, चकराता तहसील से संबंधित उपनिरीक्षक मंगलवार और त्यूनी क्षेत्र से संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में बैठेंगे। अब तक राजस्व उपनिरीक्षकों के तहसील में बैठने के लिए कोई दिन नियत नहीं था। किसी व्यक्ति को यदि कोई शिकायत हो तो वह सीधे उनसे शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन

----
मानसून में बरतें विशेष सतर्कता
उपजिलाधिकारी डॉ. अपूर्वा सिंह ने सोमवार को मानसून की तैयारियों के मद्देजर राजस्व कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। कंट्रोल रूम में आने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक में तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल, राजस्व निरीक्षक मुन्ना सिंह चौहान, रजिस्ट्रार कानूनगो मुन्ना राम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed