फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Relief to traders, will be able to file gst return through SMS

GST Return : व्यापारियों को राहत, एसएमएस के जरिये कर सकेंगे रिटर्न फाइल

Mon, 29 Jun 2020 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 29 Jun 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Relief to traders, will be able to file gst return through SMS
जीएसटी - फोटो : सोशल मीडिया

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में करदाता व्यापारी अब एसएमएस के जरिये भी तिमाही और मासिक जीएसटीआर-1 की रिटर्न फाइल कर सकते हैं। व्यापारियों की सुविधा के लिए यह नई व्यवस्था जुलाई से शुरू होगी। इससे व्यापारियों को रिटर्न फाइल करने के लिए जीएसटी पोर्टल पर अपना खाता लॉगइन नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जीएसटी करदाताओं के लिए मासिक और तिमाही रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को आसान बनाया है। इससे प्रदेश के छोटे व्यापारियों को भी रिटर्न भरने में आसानी होगी। जीएसटी में पांच करोड़ से कम टर्न ओवर वाले करदाताओं को तिमाही और पांच करोड़ से अधिक टर्न ओवर वाले करदाता व्यापारियों को मासिक जीएसटीआर-1 रिटर्न फाइल करनी होती है।
विज्ञापन


अभी तक व्यापारियों को शून्य रिटर्न फाइल करने के लिए जीएसटी पोर्टल पर लॉगइन करना पड़ता है। जिसमें माल आपूर्ति के हिसाब से विवरण दर्ज करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में लंबा समय लगने से व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जीएसटी के अपर आयुक्त अमित गुप्ता ने बताया कि जिन करदाताओं व्यापारियों की जीएसटीआर-1 की रिटर्न शून्य है। वे एसएमएस के माध्यम से अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं। इसके लिए 14409 नंबर पर जीएसटीएन नंबर, रिटर्न की अवधि लिखकर एसएमएस करना होगा। इसके बाद एसएमएस करने वाले करदाता व्यापारी को 30 मिनट तक की वैधता वाला छह अंकों का कोड मिलेगा। इससे वे अपना शून्य रिटर्न विवरण भरने की पुष्टि कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed