फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   relief to stone crusher in uttarakhand.

स्टोन क्रशरों को फिर से राहत देने की तैयारी में सरकार

Fri, 29 Jul 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jul 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
relief to stone crusher in uttarakhand.
स्टोन क्रशर - फोटो : अमर उजाला

राज्य के विभिन्न इलाकों में संचालित स्टोन क्रशरों के संचालकों को प्रदेश सरकार एक बार फिर राहत देने की तैयारी में है। दरअसल, प्रदेश के सभी स्टोन क्रशरों को क्लस्टर विकसित कर 31 जुलाई से पहले स्थानांतरित किया जाना है। लेकिन सरकार स्थानांतरण तो दूर अभी तक क्लस्टर के लिए जमीन भी चिह्नित नहीं कर पाई। ऐसे में इस अवधि तक स्टोन क्रशरों को शिफ्ट होना मुमकिन नहीं लग रहा है।

विज्ञापन


सरकार इससे पहले भी क्रशर संचालकों को एक माह की छूट दे चुकी है। सूत्रों का कहना है कि अब फिर क्रशर संचालक इस जुगत में लगे हैं कि उन्हें एक माह की माह छूट और मिल जाए।
विज्ञापन


अदालत में हलफनामा दे चुकी है सरकार
गौरतलब है कि सरकार इस प्रकरण में अदालत में हलफनामा भी दाखिल कर चुकी है कि स्टोन क्रशर को क्लस्टर में स्थानांतरित किया जा रहा है। लेकिन मोहलत देने के नाम पर सरकार दो साल का वक्त गुजार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई के अपर निदेशक एसएस पैट्रिक का कहना है कि इस संबंध में विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। स्टोन क्रशर्स संचालकों को और अधिक मोहलत देना न देना सरकार का निर्णय है इस संबंध में शासन स्तर से ही निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed