{"_id":"3054d3016f844b861c4f23ee5c97bbd7","slug":"relief-for-shiksha-mitra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के फैसले से शिक्षा मित्रों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के फैसले से शिक्षा मित्रों को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 19 Dec 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट ने शिक्षा मित्रों को टीईटी में छूट प्रदान करने संबंधी शासनदेश के मामले में दायर स्पेशल अपील पर सुनवाई के बाद सरकार को आदेश दिया है कि शिक्षा मित्रों की यदि नियमित नियुक्ति की जाती है तो सरकार को नियुक्ति पत्र पर स्पष्ट उल्लेख करना होगा कि यह नियुक्ति अस्थायी होगी तथा यह स्पेशल अपील के निर्णय के अधीन होगी।
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों को टीईटी से दी गई थी छूट
मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च 2015 को होगी। मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार पूर्व में प्रवीण कुमार और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार की ओर से शासनादेश जारी किया गया है जिसके तहत शिक्षा मित्रों को टीईटी से छूट प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
इस शासनादेश को याचियों ने ने चुनौती दी थी। एकलपीठ ने सुनवाई के बाद शिक्षा मित्रों को टीईटी से छूट प्रदान करने के शासनादेश को निरस्त कर दिया था। एकलपीठ के इस आदेश को सरकार और अन्य शिक्षा मित्रों की ओर से स्पेशल अपील दायर कर चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
पक्षों को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सरकार को आदेश दिया है कि शिक्षा मित्रों को यदि नियमित नियुक्ति दी जाती है तो सरकार को नियुक्ति पत्र में स्पष्ट उल्लेख करना होगा कि उक्त नियुक्ति अस्थायी होगी तथा यह नियुक्ति स्पेशल अपील के निर्णय के अधीन होगी।