Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rekha Arya case Preparations to invoke Gangsters Act against Girdhari police are compiling gang chart

रेखा आर्या मामला: गिरधारी के खिलाफ गैंगस्टर की तैयारी, पुलिस तैयार कर रही गैंगचार्ट, हो सकती है एक और एफआईआर

Thu, 19 Nov 2026 10:29 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 19 Nov 2026 10:29 PM IST
सार

मंत्री रेखा आर्या ने कैंट थाने में गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल, धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद से मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Rekha Arya case  Preparations to invoke Gangsters Act against Girdhari police are compiling gang chart
पप्पू गिरधारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। देहरादून पुलिस अब उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर गैंगचार्ट तैयार कर रही है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द ही उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। गिरधारी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में पहले से 44 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस के पास है।

विज्ञापन


दरअसल, मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल, धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में आरोप है कि गिरधारी ने कथित तौर पर जाली हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेज के जरिये उन्हें चार कंपनियों के निदेशक पद से हटा दिया था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने नौ सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। करीब तीन सप्ताह तक फरार रहने के बाद एसआईटी ने सात नवंबर को उसे झांसी से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में देहरादून जेल में बंद है।
विज्ञापन


UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, गिरधारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ बरेली समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और उत्तराखंड में 44 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, धोखाधड़ी, जमीन कब्जाने और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। कुछ मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है, जबकि कई न्यायालयों में विचाराधीन हैं। पुराने मामलों और वर्तमान प्रकरण में सामने आए आरोपों को देखते हुए पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस की कोशिश है कि गिरधारी के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों का पूरा ब्योरा जुटाकर गैंगचार्ट तैयार किया जाए। इसमें उसके आपराधिक नेटवर्क, पुराने मुकदमों और कथित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े तथ्यों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद सक्षम स्तर से अनुमोदन लेकर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस कई अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed