फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Registry Fraud in Dehradun SIT filed charge sheet against 21 accused in the court Uttarakhand news in hindi

Registry Fraud In Dehradun: एसआईटी ने 21 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, सात मुकदमे बाकी

Sun, 29 Oct 2023 10:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 29 Oct 2023 10:35 AM IST
सार

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामले में पिछले दिनों मुख्य आरोपी केपी सिंह की सहारनपुर में मौत हो चुकी है। इनमें विकास पांडे सरकारी अधिकारी था, लिहाजा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट भेजी गई है। बाकी सब पर फर्जीवाड़े और जालसाजी के आरोप हैं।

विज्ञापन
Registry Fraud in Dehradun SIT filed charge sheet against 21 accused in the court Uttarakhand news in hindi
Court - फोटो : Social Media

विस्तार

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में एसआईटी ने दो मुकदमों में कुल 21 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। अभी इस पूरे प्रकरण में सात मुकदमे बाकी हैं। जिनमें जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएंगी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़े में अब तक 10 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन


सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों मुख्य आरोपी केपी सिंह की सहारनपुर में मौत हो चुकी है। इनमें विकास पांडे सरकारी अधिकारी था, लिहाजा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट भेजी गई है। बाकी सब पर फर्जीवाड़े और जालसाजी के आरोप हैं।

विज्ञापन

इनमें हुई चार्जशीट

केस 01
16 मार्च 2023 में दीपांकुर मित्तल ने मुकदमा कोतवाली शहर में दर्ज कराया तह। उनकी पैतृक जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाखिल खारिज करने के संबंध में तहसीलदार के यहां वाद दायर किया गया। इसमें एसआईटी ने जांच की तो इसमें आठ आरोपियों के नाम सामने आए और उन्हें गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ चार्जशीट हुई।

- अजय सिंह छेत्री

- रोहतास सिंह

- विकास पांडे

- कमल विरमानी

- कंवरपाल सिंह उर्फ के0पी0

- महेश चंद उर्फ छोटा पंडित

- अजय मोहन पालीवाल

-.इमरान अहमद

- विकास पांडे विकास पांडे

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अमृत कलश यात्रा पहुंची देहरादून, मुख्यमंत्री धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति

केस 02

15 जुलाई 2023 को एआईजी स्टांप संदीप कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर कोतवाली में विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें कुल 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।

मक्खन सिंह

संतोष अग्रवाल

दीपचंद अग्रवाल

डालचंद

इमरान अहमद

अजय सिंह क्षेत्री

रोहिताश सिंह

कमल विरमानी

कांवरपाल उर्फ केपी सिंह

विशाल कुमार

महेश चंद उर्फ छोटा पंडित

अजय मोहन पालीवाल

विकास पांडे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed