फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amrit Kalash Yatra reached Dehradun CM Dhami said-patriotism is the best among all devotions Uttarakhand news

Uttarakhand: अमृत कलश यात्रा पहुंची देहरादून, मुख्यमंत्री धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति

Sun, 29 Oct 2023 10:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 29 Oct 2023 10:17 AM IST
सार

सीएम धामी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय अमृत कलश यात्रा में प्रतिभाग करते हुए यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के तहत दिल्ली में देशभर से लाए गए अमृत कलशों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
Amrit Kalash Yatra reached Dehradun CM Dhami said-patriotism is the best among all devotions Uttarakhand news
अमृत कलश यात्रा पहुंची देहरादून - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यभर से होते हुए अमृत कलश यात्रा शनिवार को देहरादून पहुंच गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, एक राष्ट्र तभी महान बनता है, जब उसके नागरिकों के मन में अपने देश, अपनी संस्कृति, परंपरा और अपने सामर्थ्य पर पूर्ण विश्वास एवं गर्व का भाव होता है। हमारी देवभूमि, वीरों की भूमि है, बलिदानियों की भूमि है। ये बात हमारे सैनिकों ने अब तक हुए सभी युद्धों में सिद्ध की है।

विज्ञापन

कहा, देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। सीएम धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, निंबूवाला स्थित हिमालयन संस्कृति केंद्र में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय अमृत कलश यात्रा में प्रतिभाग करते हुए यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के तहत दिल्ली में देशभर से लाए गए अमृत कलशों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तपोभूमि की मिट्टी को राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा
मुख्यमंत्री ने कहा, अमृत कलश यात्रा में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखंडों व 101 नगर निकायों से 192 और नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को हमारे मस्तिष्क में चिरस्थायी रखने के उद्देश्य से संपूर्ण देशभर में मेरी माटी मेरा देश महाभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है।



ये भी पढ़ें...UKPSC: लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. गोदियाल, विभाग ने की अधिसूचना जारी

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की तपोभूमि की मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सुरेश सिंह चौहान, मधु भट्ट, अनिल डब्बू, राजेश शुक्ला, एचसी सेमवाल आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed