फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Registry forgery case dehradun SIT arrested Makhan Singh of Pilibhit

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामला: SIT ने पीलीभीत के मक्खन सिंह को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 02 Aug 2023 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 02 Aug 2023 04:26 PM IST
सार

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रियों की छेड़छाड़ की बात पिछले महीने जनसुनवाई कार्यक्रम में सामने आई थी। जिलाधिकारी ने रैनापुर मौजा में पूर्व महिला आईएएस प्रेमलाल की 60 बीघा जमीन से संबंधित दस्तावेज की जांच कराई थी।

विज्ञापन
Registry forgery case dehradun SIT arrested Makhan Singh of Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रजिस्ट्रियों में फर्जीवाड़े के मामले में एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की है। पूर्व आईएएस सुश्री प्रेमलाल की जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम कराने के आरोप में पीलीभीत निवासी मक्खन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी पुलिस के राडार पर छह भू-माफिया और भी हैं। इनमें असम का अग्रवाल परिवार भी मुख्य आरोपियों में हो सकता है।

विज्ञापन


सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रियों की छेड़छाड़ की बात पिछले महीने जनसुनवाई कार्यक्रम में सामने आई थी। जिलाधिकारी ने रैनापुर मौजा में पूर्व महिला आईएएस प्रेमलाल की 60 बीघा जमीन से संबंधित दस्तावेज की जांच कराई थी। पता चला था कि यह जमीन अब मक्खन सिंह निवासी पीलीभीत के नाम पर है। महिला आईएएस को सत्तर के दशक में यह जमीन उपहार में मिली थी। अब मक्खन सिंह बता रहा था कि प्रेमलाल ने उनके नाम पर पॉवर ऑफ अटॉर्नी की है। इसके आधार पर अब वह उसे खुर्द-बुर्द करने में लगा था। एक महिला को उसने कुछ हिस्से की रजिस्ट्री भी कर दी थी। इस मामले में जब प्रशासन ने जांच कराई तो एक के बाद एक तीन और मामले सामने आए।
विज्ञापन


इस मामले में पिछले दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर एक मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया गया। इसके बाद मुकदमे की विवेचना की निगरानी और फर्जीवाड़े की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी और कोतवाली पुलिस ने जांच करते हुए पूर्व आईएएस प्रेमलाल की जमीन को धोखाधड़ी से कब्जाने के आरोपी मक्खन सिंह को उसके घर ग्राम नगरिया खुर्द रामनगर, पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी मक्खन सिंह को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डिब्रूगढ़ के अग्रवाल परिवार की बारी
प्रशासन ने जिन चार जमीनों के दस्तावेज की जांच की थी उनमें दो जमीनों में असम के डिब्रूगढ़ के दो अग्रवाल परिवारों का नाम सामने आया था। ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है कि अब अग्रवाल परिवार की ओर पुलिस की जांच की सुई घूम गई है। इनमें से एक परिवार देहरादून में ही रहता है। जबकि, एक परिवार के सदस्य डिब्रूगढ़ में रहते हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed