फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   registration for chardham yatra.

14 केंद्रों पर होगा चारधाम यात्रियों का पंजीकरण

Tue, 19 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
registration for chardham yatra.
चारधाम यात्रा में इस बार अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है। - फोटो : demo

चारधाम यात्रा के मद्देनजर सरकार और जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। चारधाम तीर्थयात्रियों को पंजीकरण में दिक्कत न हो, इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण केंद्रों और काउंटर की संख्या में इजाफा कर दिया है। सचिव पर्यटन शैलेश बगोली ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पिछले साल कुल 11 स्थानों रेलवे स्टेशन हरिद्वार, रोडवेज बस स्टेंड ऋषिकेश, हेमकुंड गुरुद्वारा ऋषिकेश, जानकी चट्टी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, केदारनाथ, पांडुकेश्वर, गोविंद घाट में पंजीकरण केंद्र स्थापित किए थे।

विज्ञापन


तीन नए पंजीकरण
इस वर्ष इन पंजीकरण केंद्रों के साथ ही तीन नए केंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग हरिद्वार एवं उत्तरकाशी के हीना और दोबाटा में भी पंजीकरण केंद्र खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग हरिद्वार में पंजीकरण केंद्र स्थापित कर दिया गया है, जबकि हीना एवं दोबाटा में इंटरनेट उपलब्धता व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रा शुरू होने से पूर्व इन केंद्रों पर भी फोटो मैट्रिक पंजीकरण कार्य शुरू किया जा सके। इस वर्ष चार धाम यात्रियों की भारी संख्या के मद्देनजर 15 अतिरिक्त काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इस प्रकार आगामी चार धाम यात्रा में 14 फोटोमैट्रिक पंजीकरण केंद्रों के 50 काउंटर्स के माध्यम से यात्री पंजीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 68 ने कराया पंजीकरण
देश विदेश के चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा 50 रुपये प्रति तीर्थयात्री की दर से पूर्व वर्षों की भांति उपलब्ध रहेगी। चारधाम के लिए अब तक 68 यात्रियों द्वारा आनलाइन पंजीकरण कराया गया है। वर्तमान में रेलवे स्टेशन हरिद्वार, रोडवेज बस स्टैंड ऋषिकेश एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में पंजीकरण काउंटर संचालित हैं। जहां पैदल चारधाम करने वाले 57 तीर्थयात्रियों द्वारा अब तक पंजीकरण कराया है। बाकी 11 स्थानों पर छह मई से फोटोमैट्रिक पंजीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed