फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Regional party surrounded the Municipal Corporation office

Dehradun News: रीजनल पार्टी ने नगर निगम कार्यालय का किया घेराव

Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Regional party surrounded the Municipal Corporation office
I उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन

I

Iअव्यवस्थाओं और घोटालों से आक्रोशित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के सामने आक्रोश जनाते हुए उन्हें अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो पार्टी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।I
Iराष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वाल ने कहा कि नगर निगम की आबादी और नाले-खाले की भूमि पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जे हो रखे हैं। इन कब्जों से संबंधित फाइलें गायब हैं। इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है। महानगर अध्यक्ष शशि रावत ने कहा कि तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम की आबादी तथा नाले खाले को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए।I
विज्ञापन

Iपार्टी की कार्यकर्ता द्रोपती रावत ने कहा कि नगर निगम में शामिल हुए नए वार्डों की सरकारी भूमि जो पहले ग्राम समाज का हिस्सा थी, इन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। इन वार्डों की सरकारी भूमि से तत्काल कब्जे हटाने के लिए अलग से टीम बनाई जाए। नए वार्ड प्रतिष्ठानों को टैक्स से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकार्यकर्ता संगीता नेगी ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों की सड़कें अभी भी कच्ची हैं। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि यदि उपरोक्त समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया गया तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर प्रदेश सहसंयोजक राजेंद्र सिंह गुसाई, अनिल जोशी, सुरेंद्र सिंह चौहान, संगीता नेगी, सीता रावत, नीता रावत, जगदंबा बिष्ट, कलावती नेगी, भगवती प्रसाद गोस्वामी, देवेंद्र सती आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed