फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment for vpdo post for unemployed youth in uttarakhand

बेरोजगार युवा कर लें तैयारी, यहां ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पदों पर होने वाली हैं भर्तियां

Sat, 24 Aug 2019 09:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 24 Aug 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for vpdo post for unemployed youth in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो तैयार हो जाइए। पंचायतीराज विभाग ने 197 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) के रिक्त पदों की भर्ती करने के लिए संशोधित प्रस्ताव चयन आयोग को भेज दिया है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है। वहीं, विभिन्न विभागों से सहायक लेखाकार के 50 रिक्त पदों के प्रस्ताव चयन आयोग को भेजे गए हैं। जल्द इन पर भर्तियां होंगी।प्रदेश सरकार की ओर से तय किए नए नियमों और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार प्रस्ताव न भेजने से चयन आयोग ने लगभग दो हजार पदों को वापस संबंधित विभागों को भेज दिया था।

विज्ञापन

अब विभागों ने प्रस्तावों में संशोधन कर दोबारा से चयन आयोग को भेजना शुरू कर दिया है। पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 197 पदों का प्रस्ताव चयन आयोग को भेजा है।

जिन रिक्त पदों के भर्ती प्रस्ताव में आरक्षण रोस्टर व भर्ती सेवा नियमावली से संबंधित कमियां थीं, उनके संशोधित प्रस्ताव आने लगे हैं। आयोग ने इस साल अब तक जूनियर इंजीनियर, सहायक कृषि अधिकारी और हाईकोर्ट के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
-संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed