फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recovery notice to 1000 teachers In Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: पहले ज्यादा वेतन दिया...अब 1000 शिक्षकों को वसूली का नोटिस, फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा संगठन

Sun, 26 Feb 2023 08:36 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Feb 2023 08:36 AM IST
सार

उत्तरकाशी के जूनियर हाईस्कूल बेस्टी पुरोला से सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका विमला नेगी के मुताबिक सेवानिवृत्त को करीब छह महीने हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक पेंशन एवं अन्य देयकों का लाभ नहीं मिल पाया है। विभाग की ओर से मौखिक रूप से बताया जा रहा है कि उनके वेतन का गलत निर्धारण हुआ था। उनसे छह लाख रुपये से अधिक की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
Recovery notice to 1000 teachers In Uttarakhand News in hindi
नोटिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा विभाग ने वेतन का गलत निर्धारण बताते हुए करीब 1000 शिक्षकों को वसूली का नोटिस जारी किया है। ताजा मामला उत्तरकाशी जिले की जूनियर हाईस्कूल की शिक्षिका विमला नेगी का है। उन्हें गत शुक्रवार को नोटिस मिला है। विभाग ने सेवानिवृत्ति के बाद उनकी पेंशन यह कहते हुए रोक दी गई कि उनसे छह लाख की वसूली की जाएगी। हालांकि विभाग समय-समय पर शिक्षकों को नोटिस भेजता रहा है।

विज्ञापन


इस मामले में अधिकतर शिक्षक कोर्ट जा चुके हैं, वहीं, कुछ जाने की तैयारी में हैं। उत्तरकाशी के जूनियर हाईस्कूल बेस्टी पुरोला से सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका विमला नेगी के मुताबिक सेवानिवृत्त को करीब छह महीने हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक पेंशन एवं अन्य देयकों का लाभ नहीं मिल पाया है। विभाग की ओर से मौखिक रूप से बताया जा रहा है कि उनके वेतन का गलत निर्धारण हुआ था। उनसे छह लाख रुपये से अधिक की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन

 

विभाग ने वर्ष 2012 में उन्हें प्राथमिक सहायक से जूनियर सहायक के पद पर पदोन्नति दी। मई 2022 में उन्हें जूनियर सहायक अध्यापिका के पद का वेतनमान दिया गया। गलत वेतन निर्धारण के संबंध में उन्हें कभी लिखित में नहीं दिया गया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर पुंडीर ने कहा कि विभाग की ओर से 936 शिक्षकों को समय-समय पर वसूली का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की इस गलती से प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के दो हजार से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। विभाग को शिक्षकों का वेतन रोकने के बजाए वेतन का गलत निर्धारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। शिक्षकों को पेंशन एवं अन्य देयकों का लाभ न दिया गया तो संगठन इसके खिलाफ कोर्ट जाएगा।

गलती विभाग की खामियाजा उठा रहे शिक्षक

प्रदेश के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को छठे वेतनमान में एक जनवरी 2006 से चयन और पदोन्नत वेतनमान पर 17140 रुपये का लाभ दिया गया। विभाग की ओर से पूर्व में बताया गया कि प्राथमिक से जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नत शिक्षकों से इसकी वसूली नहीं होगी। जिन शिक्षकों को चयन वेतनमान पर 17140 मूल वेतन दिया गया, उनसे वसूली की जाएगी। विभाग अब इस तरह के सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर रहा है।
 

इस मामले में संबंधित जिले के अधिकारी से रिपोर्ट लेकर मामले का निपटारा किया जाएगा। विभाग में छठे वेतनमान में इस तरह की विसंगति आई। - रामकृष्ण उनियाल, प्रभारी शिक्षा निदेशक

ये भी पढ़ें...
Uttarakhand: प्रदेश में अतिरिक्त बिजली देने पर केंद्र ने जताई मजबूरी, गहरा सकता है संकट, सीएम ने संभाला मोर्चा

विभाग में ऐसे सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, जिनकी ओर से वेतन का गलत निर्धारण किया गया है। विभाग में इस तरह के अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा। -बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed