{"_id":"57a084024f1c1b675d2b947e","slug":"recently-it-happened-medical-college-personnel-beg","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा हुआ हाल, भीख मांगने को मजबूर हुए मेडिकल कॉलेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा हुआ हाल, भीख मांगने को मजबूर हुए मेडिकल कॉलेज कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 02 Aug 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
भीख मांगते श्रीनगर मेडिकल कॉलेज कर्मी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर ऐसा क्या हुआ कि मेडिकल कॉलेज के कर्मी भीख मांगने पर मजबूर हुए। कर्मचारियों ने बेस अस्पताल में आने वाले लोगों और अन्य स्टाफ से भीख मांगी।
विज्ञापन
आठ महीने से वेतन भुगतान न होने से आक्रोशित राजकीय मेडिकल कॉलेज के दैनिक वेतन कर्मियों ने मंगलवार को बेस अस्पताल में आने वाले लोगों और अन्य स्टाफ से भीख मांगी।
विज्ञापन
दोपहर तक कर्मियों ने भीख से दो हजार 60 रुपये एकत्रित किए। कर्मचारियों के अनुसार यह धनराशि मुख्यमंत्री के राहत कोष में भेजी जाएगी।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में लगभग 119 दैनिक मजदूर हैं। इन कर्मियों को दिसंबर से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान और नियमितीकरण की मांग के लिए कर्मचारी आंदोलनरत हैं। वर्तमान में कर्मचारी प्रतिदिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
आक्रोशित कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी। कर्मचारियों ने कुछ देर बेस अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठकर भीख मांगी। इसके बाद उन्होंने परिसर में घूम घूम कर रुपये एकत्रित किए।
दैनिक कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है
दैनिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट और सचिव सोहन सिंह बत्र्वाल ने बताया कि भीख से एकत्रित राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजकर विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर शुभम बलोदी, अशोक कुमार, विजयपाल, सुरेंद्र, दीपक कठैत, प्रीति जुयाल, तृप्ति पांडे, अनीता पांडे और माया आदि मौजूद थे।
चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष हरीश चंद्र चमोली और सचिव प्रेम प्रकाश ने दैनिक कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत के अनुसार दैनिक कर्मचारियों के वेतन और अन्य मांग संबंधी सूचना निदेशालय के माध्यम से शासन को प्रेषित कर दी गई है।