{"_id":"7536a91c304dd9324e010d54fd32ab1d","slug":"rawal-of-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीधाम के लिए रावल हुए 'तैयार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीधाम के लिए रावल हुए 'तैयार'
अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Sat, 29 Mar 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम के कार्यकारी रावल ईश्वरी नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने संगम स्थल स्नान व रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने कार्यकारी रावल का स्वागत किया।
विज्ञापन
पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
विज्ञापन
शनिवार को बदरीनाथ धाम के कार्यकारी रावल ने संगम स्थल पर पहुंच कर पूजा अर्चना की।
जोशीमठ में होगी नियुक्ति की प्रक्रिया
धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि कार्यकारी रावल की नियुक्ति जोशीमठ में विधि विधान व पूर्जा अर्चना कर तिलपात्र के साथ की जाएगी। पूजा अर्चना व तिलपात्र करने के बाद ही उन्हें बदरी नाथ धाम का कार्यकारी रावल नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत
उन्होंने बताया कि कार्यकारी रावल जोशीमठ में नवरात्रों की अखंड पूजा भी करेंगे। मालूम हो कि बदरीनाथ के पूर्व रावल पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था।
पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस
इस मौके पर रघुनाथ मंदिर के पुजारी सोमनाथ भट्ट, नरहरि शास्त्री, शशि ध्यानी आदि लोग मौजूद थे।