फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration cards process applying will be online from the new year In Uttarakhand Rekha Arya

Uttarakhand: नए साल से ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, भुगतान और बिलिंग प्रोसेस भी होगा डिजिटल

Tue, 09 Dec 2025 06:50 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 09 Dec 2025 06:50 PM IST
सार

प्रदेश में नए साल से राशन कार्ड ऑनलाइन बनेंगे।  विभाग के भुगतान और बिलिंग प्रोसेस को भी डिजिटल किया जाएगा।

विज्ञापन
Ration cards process applying will be online from the new year In Uttarakhand  Rekha Arya
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया नए साल से ऑनलाइन हो जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा, राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की विसंगति को दूर करने के लिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए।

विज्ञापन


इसके साथ ही राशन विक्रेताओं के भुगतान और उनकी बिलिंग की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि इस साल मई महीने तक का लाभांश सभी जनपदों में राशन वितरण कर्ताओं को दिया जा चुका है और अगले तीन महीने का लाभांश भी दो से तीन दिन में उन्हें भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


नए राशन कार्ड बनाते समय सिर्फ इस चीज को आधार न बनाया जाए कि किसका आवेदन कितना पुराना है, बल्कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि सबसे ज्यादा जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कार्ड पहले मिले। इस प्रक्रिया में उन्होंने विकलांग, तलाकशुदा, परित्यकता, अनाथ और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ सकता है धान खरीद का लक्ष्य

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा, धान खरीद के लिए इस साल अब तक केंद्र सरकार की ओर से दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है । लक्ष्य को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ पत्राचार किया जा रहा है, केंद्र से लक्ष्य बढ़ने पर प्रदेश के अन्य धान किसानों की फसल भी एमआरपी पर खरीदी जा सकेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टिम्मरसैंण गुफा में भक्तों को दर्शन दे रहे बाबा बर्फानी, शिलाओं ने लिया शिवलिंग का आकार

राशन विक्रेता की मौत पर आश्रित को मिलेगी दुकान

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा, सरकारी राशन विक्रेता की मौत पर आश्रितों को दुकान आवंटित की जाएगी। आश्रित इसके लिए इच्छुक नहीं होंगे तभी इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed