फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ration card link with bank account last date is 30 September

बैंक खातों से राशनकार्ड से जोड़ने की आखिरी तिथि जारी, जान लीजिए

Wed, 13 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
ration card  link with bank account last date is 30 September
राशन कार्ड - फोटो : file photo

राज्य खाद्य योजना के साथ अंत्योदय योजना के कार्डधारकों का बैंक एकाउंट नंबर राशनकार्ड के साथ लिंक करने के लिए कवायद तेज हो गई है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने जिलाधिकारियों को 30 सितंबर तक दोनों योजनाओं के अंतर्गत सभी बैंक एकाउंट नंबर को राशनकार्ड के साथ लिंक करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद केंद्र सरकार को सब्सिडी स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। छह सितंबर को आयोजित कैबिनेट मीटिंग में राज्य खाद्य योजना के तहत दिए जाने वाली राशन और अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को मिलने वाली चीनी के मूल्य के बराबर धनराशि नवंबर से कार्डधारकों के खाते में डालने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन


राज्य खाद्य योजना के तहत प्रत्येक राशनकार्ड पर 8.60 रुपये प्रतिकिलो की दर से पांच किलो गेहूं और 15 रुपये प्रतिकिलो की दर से 10 किलो चावल दिया जाता है। इस योजना के तहत लगभग 11 लाख कार्डधारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ration card  link with bank account last date is 30 September
demo pic

राज्य खाद्य योजना के तहत कार्डधारकों को चावल और गेहूं उपलब्ध कराने पर प्रदेश सरकार 7.89 करोड़ रुपये प्रति माह अतिरिक्त खर्च करती है। वहीं, अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को प्रतिमाह 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से एक किलो चीनी उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए प्रदेश सरकार 32 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी की खरीद करती है।

18.50 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी का वहन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को नवंबर से चीनी के मूल्य के बराबर की राशि उसके खाते में डाली जाएगी। अंत्योदय योजना के प्रदेश में लगभग 1.84 लाख कार्ड हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 सितंबर तक इन दोनों योजनाओं के कार्डधारकों का बैैंक एकाउंट नंबर राशन कार्ड के साथ लिंक कर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed