फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rapti Ganga Express Cut Youth On Dehradun Railway Station

देहरादून: राप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, चलती ट्रेन में चढ़ने की कर रहा था कोशिश

Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Rapti Ganga Express Cut Youth On Dehradun Railway Station
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में बृहस्पतिवार दोपहर देहरादून स्टेशन पर राप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटकर बिहार के एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक का पैर फिसल गया था जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोरखपुर से चलकर दून स्टेशन आने वाले राप्ती गंगा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक सीट कब्जाने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ने लगा। जनरल कोच में चढ़ने की कोशिश में युवक का पैर ट्रेन की सीढ़ी से फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच घिसटने लगा। इस हादसे में युवक का पैर बुरी तरह से कट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से युवक को दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के जेब से मिली आईडी के आधार पर उसकी पहचान सुधीर उम्र (19) पुत्र हरीचरण निवासी गांव कमरचू, मुज्जफरपुर, बिहार के रूप में हुई।

परिजनों के नंबर पर संपर्क करने से पता लगा कि वे यहां गढ़ी कैंट में रहते हैं। परिवार के लोग यहां पर मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। सुधीर को बृहस्पतिवार को बिहार जाना था।

जीआरपी के दारोगा अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पाकर परिजन दून अस्पताल पहुंच गए थे। स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि इस रूट पर ट्रेन कम होने की वजह से कई यात्री ट्रेन में चढ़ने में जल्दबाजी करते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाओं का भय रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed