फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rape on the pretext of marriage, case filed

Dehradun News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Fri, 26 May 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rape on the pretext of marriage, case filed
एक युवती ने रुड़की के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, आरोपी के परिजनों ने धमकी भी दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला के अनुसार, एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि आर्यन निवासी साउथ सिविल लाइंस, रुड़की, मूल निवासी मुजफ्फरनगर वर्ष 2022 में पढ़ाई के लिए देहरादून आया था। यहां वह किराये पर रहता था। इसी बीच युवती की उससे पहचान हो गई। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने को कहा। आरोप है कि पहले युवती के घर में फिर मसूरी और कई अन्य जगह ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक दिन उसके परिवार वालों ने रिश्ते के लिए बुलाया।
विज्ञापन

शिमला बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में युवती के परिजन पहुंचे तो वहां युवक के पक्ष के कई लोग मौजूद थे। आरोप है कि युवती के परिजनों को उन्होंने शादी न होने देने की धमकी दी। युवक ने इसका विरोध किया तो उसे भी जान से मारने दी धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, अब युवक का फोन नहीं मिल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके परिजनों के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed