{"_id":"6581d9aba0d1cdce410b5649","slug":"rape-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-case-registered-dehradun-news-c-5-1-drn1030-311044-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
I
IIआरोपी ने अश्लील वीडियो कई लोगों को किया वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
I
I
I
Iआरोपी पहले से शादीशुदा, वीडियो वायरल करने पर दो लोगों पर भी केस
I
थाना कैंट क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने युवती से यह बात छुपाई। आरोप है कि उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iथाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक आरोपी अनिल घड़साल निवासी आत्मानगर भिवानी रोड हरियाणा से उसकी मुलाकात राजपुर रोड स्थित एक अस्पताल में हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। खुद को अविवाहित बताते हुए कहा कि वह इससे शादी करेगा। बताया कि उसे वह एक दिन रेसकोर्स में एक होटल में ले गया। उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बदहवास हो गई। आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। जब वह होश में आई तो अनिल ने शादी का आश्वासन दिया।
I
I
I
Iपीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसने अलग-अलग होटलों में ले जाकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक एक दिन उसने आरोपी अनिल का फोन उठा लिया तो तब पता चला कि वह शादीशुदा है। कहा कि उसने जब शादी का दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता के मुताबिक उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। जगवीर नाम के व्यक्ति के फोन से उसके पास भी वीडियो आई। जगवीर आरोपी अनिल का साला है। इसके बाद एक और युवक अजय का भी फोन आया और अश्लील वीडियो की धमकी देकर उसके साथ गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के मुताबिक अब वह उसे जाने से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों अनिल, अजय और जगवीर निवासी हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।I