फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape and molestation case in dehradun

नाबालिग से निकाह पर बजरंग दल का हंगामा

Sat, 09 Aug 2014 12:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Aug 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
rape and molestation case in dehradun

राजधानी दून में प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से निकाह का मामला सामने आया है। नाबालिग छह माह की गर्भवती बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी को जेल भेजकर छात्रा के 164 के तहत बयान दर्ज कराए हैं।

छात्रा को शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उधर, बजरंग दल ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने पर आक्रोश जताते हुए साजिश में शामिल अन्य लोगों के गिरफ्तारी की मांग की है।

लड़की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा

rape and molestation case in dehradun

रायपुर की यह लड़की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दिसंबर माह में सिटी बस का परिचालक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। कुछ समय युवक के साथ रहने के बाद वह घर वापस आ गई। इसी बीच वह गर्भवती हो गई थी।

पुलिस की मानें तो दो जुलाई को वह फिर लापता हो गई। इसी दिन किशोरी की मां ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने जांच के बाद बृहस्पतिवार को गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम कर लिया था।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी नियाज निवासी चुक्खूवाला को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

rape and molestation case in dehradun

पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह दोनों निकाह कर चुके हैं, लेकिन युवती के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने मुकदमे में रेप की धारा को समाहित किया है। पुलिस ने आरोपी नियाज को जेल भेजने के साथ युवती के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करा दिए।

एसओ रायपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि दोनों निकाह कर चुके हैं, लेकिन लड़की नाबालिग है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शनिवार को युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला संयोजक अमित तोमर के नेतृत्व में पहुंच गए। उन्होंने पूरे प्रकरण पर कड़ी नाराजगी जताई। इस कारण कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। बजरंग दल ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने की साजिश में शामिल लोगों की 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed