{"_id":"61927c8e32f13474b212591e","slug":"ranveer-and-deepika-celebrated-their-third-marriage-anniversary-in-hill-station-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wedding Anniversary: रणवीर और दीपिका ने उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में मनाई तीसरी सालगिरह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Wedding Anniversary: रणवीर और दीपिका ने उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में मनाई तीसरी सालगिरह
Mon, 15 Nov 2021 09:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अल्मोड़ा में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। वह यहां एक रिजार्ट में ठहरे हैं। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई।
विज्ञापन
कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट पहुंचे
शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी। यहां से वे दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। हालांकि रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है। ये जोड़ी मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे मुंबई लौट जाएंगे।
विज्ञापन
14 नवंबर, 2018 को इटली में की थी शादी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी।
दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। आज उनकी शादी की तीसरी सालगिरह पर जानिए कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानी।
2017 में भी उत्तराखंड आईं थीं दीपिका
इससे पहले 2017 में भी दीपिका उत्तराखंड आईं थीं। वह यहां आराम करने पहुंची थीं। वह यहां नरेंद्रनगर में कुछ दिन रुकी थीं।