फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji Trophy 2021: Uttarakhand team will challenge archers, BCCI released schedule

रणजी ट्रॉफी 2021: धुरंधरों को चुनौती देगी उत्तराखंड की टीम, बीसीसीआई ने जारी किया कार्यक्रम

Wed, 01 Sep 2021 03:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Sep 2021 03:09 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड को दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक के साथ एलीट सी ग्रुप में जगह दी गई है। वहीं, प्रदेश को महिलाओं की दो प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी दी गई है। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं की तिथियों और वैन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी। 

विज्ञापन
Ranji Trophy 2021: Uttarakhand team will challenge archers, BCCI released schedule
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई ने इस वर्ष होने वाली बोर्ड ट्रॉफी का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हालांकि, अभी प्रतियोगिताओं की तिथियों का एलान नहीं किया गया है। रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड को दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक के साथ एलीट सी ग्रुप में जगह दी गई है। वहीं, प्रदेश को महिलाओं की दो प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी दी गई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) सचिव महिम वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं की तिथियों और वैन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी। 

विज्ञापन


विजयवाड़ा में होगा सीके नायडू ट्रॉफी का आयोजन
उन्होंने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की बॉयज और गर्ल्स वर्ग की टीमें सभी प्रतियोगिताओं में एलीट ग्रुप में खेलेंगीं। साथ ही सीएयू सीनियर वूमंस वन डे और सीनियर वूमंस टी-20 की मेजबानी भी करेगा। एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय गुसांई ने बताया कि सीके नायडू ट्रॉफी का आयोजन विजयवाड़ा में होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड के साथ बड़ौदा, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और पुडुचेरी एलीट सी ग्रुप में शामिल हैं। कूच बिहार ट्रॉफी का आयोजन दिल्ली में होगा, जिसमें उत्तराखंड, बंगाल, आंध्रा, हैदराबाद, त्रिपुरा और बिहार एलीट डी ग्रुप में हैं। मेंस अंडर-25 वनडे हैदराबाद में खेला जाएगा, इसमें उत्तराखंड, बंगाल, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और बिहार एलीट डी ग्रुप में रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर वूमंस वन डे प्रतियोगिता के मुकाबले पुणे-उत्तराखंड में
रणजी ट्रॉफी के मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे। उत्तराखंड कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और महाराष्ट्र के साथ एलीट सी ग्रुप में चुनौती पेश करेगा। सीनियर वूमंस वन डे प्रतियोगिता के मुकाबले पुणे और उत्तराखंड में खेले जाएंगे। एलीट बी ग्रुप में उत्तराखंड के साथ ओडिशा, रेलवे, चंडीगढ़, मुंबई और तमिलनाडू शामिल हैं। सीनियर वूमंस टी-20 उत्तराखंड़ और पुणे में खेली जाएगी। उत्तराखंड को गुजरात, विदर्भ, बड़ौदा, उत्तर प्रदेश और गोवा के साथ एलीट डी ग्रुप में रखा गया है। 

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में कठिन होगा ड्रॉ
सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का आयोजन हरियाणा में होगा। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हैदराबाद, सौराष्ट्र, दिल्ली व चंडीगढ़ ग्रुप ई में हैं। वीनू माकंड ट्रॉफी के मुकाबले हैदराबाद में होंगे। उत्तराखंड को ग्रुप डी में हरियाणा, पंजाब, बंगाल, बड़ौदा व केरल की चुनौती मिलेगी। वूमंस अंडर-19 वन डे सूरत में होंगे। इसमें उत्तराखंड के साथ आंध्रा, राजस्थान, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र व चंडीगढ़ को ग्रुप डी में रखा गया है। मोहाली में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, चंड़ीगढ़ को उत्तराखंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। उत्तराखंड की सभी टीमों को एलीट ग्रुप में रखा गया है, जहां उन्हें मुश्किल ड्रॉ मिलेगा।


अब तेज होंगी क्रिकेटरों की तैयारियां
बोर्ड ट्रॉफी कार्यक्रम जारी होने के बाद अब क्रिकेटरों की तैयारियां तेज होंगी। सीएयू के स्तर से कई आयु वर्गों में ट्रायल और कैंप का आयोजन किया जा चुका है। जबकि, अन्य आयु वर्गों की इसकी प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed