{"_id":"6b0b98c2d25a62a0730eaae3","slug":"ind-vs-nz-2nd-test-siraj-snubbed-again-even-as-concussion-substitute-cricket-pundits-divided-on-gambhir-move-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कन्कशन सब' भी नहीं बने सिराज: क्या कोच की अनदेखी से गिरा उनका मनोबल? क्या बोले अश्विन-कार्तिक-भोगले और रहाणे","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
'कन्कशन सब' भी नहीं बने सिराज: क्या कोच की अनदेखी से गिरा उनका मनोबल? क्या बोले अश्विन-कार्तिक-भोगले और रहाणे
Sun, 29 Nov 2026 08:45 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:45 AM IST
सार
क्राइस्टचर्च टेस्ट में चोटिल आकाश दीप की जगह अनुभवी मोहम्मद सिराज को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है। आखिर क्यों कोच गौतम गंभीर सिराज पर भरोसा नहीं जता पा रहे हैं? क्या इसके पीछे कोई छिपी रणनीति है या फिर उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश? इस चौंकाने वाले फैसले पर अब क्रिकेट दिग्गजों के बीच भी दो फाड़ हो गए हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। पहली पारी में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को 'कन्कशन सब्स्टीट्यूट' के रूप में प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट के इस कदम ने एक बार फिर मोहम्मद सिराज के भविष्य और टीम में उनकी जगह को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार दूसरे टेस्ट में बेंच पर बैठे सिराज को चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर भी नहीं चुना गया, जिससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या कोच गौतम गंभीर की अनदेखी से इस स्टार गेंदबाज का मनोबल गिर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
लगातार अनदेखी का शिकार हुए सिराज, प्रसिद्ध की हुई वापसी
दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन इसके बावजूद मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। टीम में एकमात्र बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर कर गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया था। लेकिन जब आकाश दीप चोटिल हुए, तो उम्मीद थी कि अनुभवी सिराज को मैदान पर उतारा जाएगा। इसके विपरीत, मैनेजमेंट ने एक बार फिर सिराज को नजरअंदाज कर बाहर किए गए प्रसिद्ध कृष्णा को ही कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर वापस बुला लिया। पहले टेस्ट से बाहर रहने के बाद यह लगातार दूसरा मौका है जब सिराज टीम की पहली पसंद नहीं बन सके।

जेमीसन की बाउंसर ने किया आकाश दीप को बाहर
दरअसल, मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते समय आकाश दीप को कीवी गेंदबाज काइल जेमीसन की खतरनाक बाउंसर का सामना करना पड़ा। जेमीसन के एक ही ओवर में गेंद दो बार सीधे आकाश दीप के हेलमेट पर जा लगी। उस वक्त उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन बाद में कन्कशन के लक्षण दिखने पर मेडिकल टीम ने उन्हें मैच से बाहर कर दिया। पहली पारी में 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ने वाले आकाश दीप का बाहर होना भारत के लिए बड़ा नुकसान है।

कार्तिक और हर्षा भोगले ने उठाए मैनेजमेंट की सोच पर सवाल
सिराज को नजरअंदाज किए जाने पर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जब प्रसिद्ध कृष्णा को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर किया गया था, तो कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में सिराज का हक बनता था। कार्तिक के मुताबिक, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इस चक्र में भारत के सबसे सफल गेंदबाज के साथ ऐसा व्यवहार उनका मनोबल गिराने वाला है।
वहीं, मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने लिखा कि आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध का आना यह संकेत देता है कि सिराज के साथ निश्चित रूप से कुछ गंभीर मामला है, तभी उन्हें चयन के योग्य नहीं समझा जा रहा।

अश्विन, रहाणे और जडेजा ने किया फैसले का बचाव
एक तरफ जहां सिराज की अनदेखी की आलोचना हो रही है, वहीं कुछ दिग्गजों ने टीम मैनेजमेंट का पक्ष भी लिया है:
एक तरफ जहां सिराज की अनदेखी की आलोचना हो रही है, वहीं कुछ दिग्गजों ने टीम मैनेजमेंट का पक्ष भी लिया है:
- रविचंद्रन अश्विन: अश्विन का मानना है कि कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर ऐसे खिलाड़ी को उतारना हमेशा बेहतर होता है जो पहले से सीरीज का हिस्सा रहा हो। उनके अनुसार, सिराज सीधे मैदान पर आकर तुरंत प्रभाव डालने के लिए शायद उतने तैयार (लैय में) नहीं होते।
- अजिंक्य रहाणे: रहाणे ने फैंस से टीम पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोच और मैनेजमेंट हर फैसला किसी खास रणनीति के तहत लेते हैं। प्रसिद्ध पिछला मैच खेले थे और टीम की प्लानिंग का हिस्सा थे, इसलिए अब पीछे मुड़कर देखने के बजाय मौजूदा लाइन-अप के प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।
- अजय जडेजा: जडेजा ने कहा कि उन्हें पहले टेस्ट में सिराज और रवींद्र जडेजा के बाहर होने पर हैरानी हुई थी, लेकिन अब नहीं होती। उन्होंने डॉक्टर और मरीज का उदाहरण देते हुए कहा कि जब आप किसी विशेषज्ञ (कोच और मैनेजमेंट) पर भरोसा करते हैं, तो उनकी दी हुई दवा (फैसलों) पर बार-बार सवाल नहीं उठाना चाहिए।