{"_id":"67bcd1f842a068130909ea15","slug":"ramnath-kovind-arrived-at-shivalik-college-of-engineering-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-627382-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पूर्व राष्ट्रपति ने छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित, कहा- अच्छे नागरिक बनें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पूर्व राष्ट्रपति ने छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित, कहा- अच्छे नागरिक बनें युवा
Tue, 25 Feb 2025 03:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 03:25 PM IST
सार
नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण संस्थानों को आगे बढ़कर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कॉलेज के अध्यक्ष सुनील कुमार को एक गतिशील पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में पहल करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिवालिक काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित सेंटर ऑफ बिजनेस इन्क्यूवेशन, इनोवेशन और आई हब शिवालिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों को नवाचार और स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं से जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ अच्छा नागरिक बनने को कहा।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं के भविष्य के निर्माण में सहायक बनेगी। नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण संस्थानों को आगे बढ़कर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कॉलेज के अध्यक्ष सुनील कुमार को एक गतिशील पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में पहल करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
एलएंडटी कंपनी व काॅलेज के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर
युवाओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जो युवा ज्ञान और कौशल प्राप्त करेंगे उनसे वह नौकरी खोजने में ही नहीं, बल्कि नौकरी पैदा करने में भी सक्षम बनेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नई शिक्षा नीति व एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
काॅलेज के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व राष्ट्रपति के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही एलएंडटी कंपनी व काॅलेज के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर किए। एनसीसी कैडट और इंडियन रिजर्व बटालियन ने पूर्व राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑॅनर दिया।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: पर्यटन के रूप में जादुंग गांव को मिलेगी पहचान, भारत-चीन युद्ध के बाद से था वीरान पड़ा
कार्यक्रम में दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, आईआईटी रुड़की के प्रो. अक्षय द्विवेदी, यूसर्क की निदेशक प्रो. अनीता रावत, उद्योग निदेशालय के संयुक्त निदेशक शिखर सक्सेना, प्रो. एसपी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।