फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev says about his facebook viral pic.

रामदेव ने बताया, इस महिला से क्या हैं संबंध?

Fri, 28 Nov 2014 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
ramdev says about his facebook viral pic.

पिछले कुछ दिनों बाबा रामदेव की एक महिला के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब फैलायी जा रही है। सोशल मीडिया पर अपनी और महिला की तस्वीर शेयर किए जाने से बाबा रामदेव इतना आहत हो गए कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर आकर अपने और महिला के संबधों का पूरा सच बयान किया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव और एक महिला जो कि बाबा रामदेव के साथ बैठी हुई हैं, की तस्वीरें पिछले दिनों से वायरल हो गई थीं। बाबा रामदेव और महिला के बारे में अनर्गल बातें सोशल मीडिया पर कही जा रही थीं। जिसमें बाबा के चरित्र पर अनेक लांछन लगाए गए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद बाबा रामदेव को सफाई देनी पड़ गई कि उनके और महिला के क्या संबंध हैं। बाबा ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इस महिला और अपने संबंधों का पूरा सच बयान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प‌ढ़िए, कौन है महिला और क्या है हकीकत

ramdev says about his facebook viral pic.

बाबा रामदेव के फेसबुक पेज पर दी गई सफाई में उसे बेटी कहते हुए लिखा गया है क‌ि उसका नाम प्रीती है और उसकी उम्र 27 वर्ष है। महिला कैंसर से पीड़ित है तथा जीवन और मौत से जूझ रही है।

महिला को पतंजलि योगपीठ के फाउंडर मेंबर के परिवार की सदस्या बताया गया है। कहा गया है क‌ि महिला वेदांता अस्पताल में भर्ती है तथा बाबा रामदेव ने उससे वेदांता अस्पताल में मिलकर उसे आशीर्वाद दिया। साथ ही उसे प्राणायाम सिखाया और आयुर्वेदिक औषधियां भी दीं।

दुष्प्रचार करने वालों कुछ तो शर्म करो
महिला के बारे में अफवाह फैलाने को शर्मनाक बताते हुए ऐसा करने वालों को लताड़ भी लगाई है। बिना सच्चई जाने अफवाह फैलाने वालों को संबोधित करते हुए पेज पर लिखा गया क‌ि दुषप्रचार करने वालों कुछ तो शर्म करो। यद‌ि ये महिला उनके परिवार की सदस्या होती तो क्या उसके बाद भी इस तरह के अश्लील कमेंट्स किए जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed